जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर में आमंत्रित करके सम्मानित किया, वहीं शहीद जगदीश वत्स पार्क पुल जटवाड़ा ज्वालापुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भारत भूषण विद्यालंकार ने ध्वजारोहण किया गया तथा शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि समर्पित किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी, भोपतवाला से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, ज्वालापुर के वीरेन्द्र कुमार गहलौत तथा बहादराबाद के अशोक गहलोत का सम्मान अंगवस्त्र भेंट कर माल्यार्पण के साथ किया। इस अवसर पर महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, तथा माननीय जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। रघुवंशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हरिद्वार में रोपा गया स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति संगठन विगत 3 वर्षों से 23 प्रान्तों में हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान को संचालित कर रहा है, यह देवभूमि हरिद्वार के लिए गौरव की बात है, उन्होंने हर महीने प्रथम रविवार को शहीद जगदीश वत्स पार्क पुल जटवाड़ा हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में सभी को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रदर्शित करते हुए अधिकारियों तथा कर्मचारियों से कहा कि इन परिवारों का जब भी कोई काम आप करें तो अपने आप को सौभाग्यशाली अनुभव करें कि हमें उन लोगों की सेवा का अवसर मिला है जिनके कारण आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उनके वंशजों का सम्मान वास्तव में उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा ने ध्वजारोहण किया तथा उप जिलाधिकारी के साथ तहसीलदार श्री सचिन कुमार ने उपस्थित सभी स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर डॉ वेद प्रकाश आर्य, आचार्य करुणेश मिश्र ने उपस्थित सेनानी परिवारों तथा राजस्व कर्मचारियों को सम्बोधित किया। उप जिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा ने भी कर्मचारियों से आग्रह किया कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के कार्य में अनावश्यक विलम्ब न करें, इनका कार्य करके गौरव की अनुभूति करें।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, जितेन्द्र रघुवंशी, अर्जुन सिंह राणा, वीरेन्द्र कुमार गहलौत, डॉ वेद प्रकाश आर्य, कैलाश चंद्र वैष्णव, नरेंद्र कुमार वर्मा, आदित्य गहलोत, अनुराग सिंह गौतम, अशोक कुमार चौहान, सुभाष चौहान, अरविंद चौहान, आचार्य करुणेश मिश्र, हरविंदर सिंह पार्षद नगर निगम, दिनकर आर्य, रमेश, विशाल टेलर, विवेक शर्मा, यशपाल ठाकुर, शिवेन्द्र गहलोत, ऋषभ गहलोत, यशवंत चौहान, प्रमेश चौधरी, रविन्द्र कुमार धीमान, चन्द्र प्रकाश मगन, रमेश चन्द्र गुप्ता, अजय कुमार, पद्मा देवी आर्य, मधुबाला, ममता धीमान, सरला चौहान, शीला चौहान, मंजुलता भारती, शोभा गोयल, शिवानी सैनी, मधु उपाध्याय तथा वरिष्ठ पत्रकार शशि शर्मा सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal