दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की कार्यकारिणी कालातीत घोषित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर में भारी अनियमिताओं के चलते सब रजिस्टार चिट्स एंड फंड्स सहारनपुर द्वारा संस्था के द्विवर्षीय चुनाव को रद्द करते हुए उक्त संस्था को कालातीत घोषित कर दिया है।
उक्त मामले में नीरज उर्फ यादवेन्द्र पाठक सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज तथा चिट्स,सहारनपुर ने कहा कि कार्यालय द्वारा कार्यकारिणी के विस्तार को विधिवत पंजीकृत न कराये जाने के कारण उक्त संशोधन वर्तमान में प्रभावी नहीं है, जिस कारण संस्था द्वारा दो वर्ष के अन्तराल पर कराये गये चुनाव को स्वीकार कर पाना विधिसंगत नहीं है। उपरोक्तानुसार संस्था के द्वारा प्रस्तुत द्विवार्षिक चुनाव कार्यवाहियों को अस्वीकार करते हुए संस्था की प्रबन्ध समिति को तत्काल प्रभाव से कालातीत घोषित किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कालातीत प्रबन्ध समिति का चुनाव सोसाइटीज रजि0 एक्ट 1860 की धारा 25 (2) के अन्तर्गत कराये जाने का क्षेत्राधिकार मात्र अधोहस्ताक्षरी में निहित है। ऐसे में संस्था को निर्देशित किया जाता है कि, सोसाइटीज रजि0 एक्ट 1860 की धारा 4बी, के अन्तर्गत निर्धारित प्रारूप पर आम सभा की सूची व उसके परीक्षण हेतु संस्था के निम्न मूल अभिलेख जैसे:-यथा एजेण्डा रजिस्टर, कार्यवाही रजिस्टर, सदस्यता रजिस्टर, सदस्यता रसीद बुक, कैश बुक एवं बैंक पास बुक मूल रूप में पत्र प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर उनके कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, जिससे सदस्यों की शुद्धता का परीक्षण करते हुए संस्था की प्रबन्ध समिति के चुनाव के संबंध में अग्रेतर कार्यवाही की जा सकें। सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज तथा चिट्स, सहारनपुर के उक्त आदेश शिकायतकर्ता रिंकल बंसल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सचिन सिंगल की शिकायत के आधार पर जारी किया है। संस्था के खिलाफ जारी आदेश से दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों में खलबली मच गई है।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal