दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने रखा अपना पक्ष, दिया स्पष्टीकरण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल एवं महामंत्री अंकित गर्ग ने एसोसिएशन को कालातीत घोषित किए जाने पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सहायक रजिस्ट्रार द्वारा पारित आदेश में चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता का उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस आदेश का मुख्य आधार केवल यह है कि चुनाव 31 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए संपन्न हुए, जबकि कार्यालय द्वारा 21 सदस्यीय कार्यकारिणी को मान्यता दी गई है।
संस्था अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि वर्ष 2008 की आम सभा में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की संख्या 21 से बढ़ाकर 31 करने तथा चुनाव प्रत्येक 1 वर्ष के स्थान पर प्रत्येक 2 वर्ष में कराए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था। उसी निर्णय के अनुरूप पिछले कई वर्षों से प्रत्येक दो वर्ष में नियमित रूप से चुनाव होते आए हैं। विपक्ष से जुड़े सदस्य भी वर्षों तक इसी प्रक्रिया के अंतर्गत चुनाव लड़ते रहे तथा उसका पालन करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 से पूर्व जब कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से होता था तथा दोनों पक्षों को समान प्रतिनिधित्व दिया जाता था, तब किसी प्रकार की कोई आपत्ति या शिकायत नहीं उठाई गई। किंतु जब चुनाव मतपत्र के माध्यम से निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराए गए, तब बाजार के सम्मानित सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपना स्पष्ट जनादेश दिया। ऐसी शिकायतें केवल संस्था की छवि को धूमिल करने का प्रयास नहीं हैं, बल्कि उन सम्मानित व्यापारियों के जनादेश का भी अनादर हैं, जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी कार्यकारिणी का चुनाव किया।
उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी पराजय के बाद कुछ लोग जनादेश को स्वीकार करने के बजाय शिकायतों के माध्यम से संस्था एवं पूरे बाजार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। संस्था को विश्वास है कि सत्य एवं तथ्य अंततः सभी के सामने आएंगे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal