एसोसिएशन ऑफ पीईटी रीसाइक्लर्स भारत ने बॉटल की रिसायकल यात्रा का किया जनपद से शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए एसोसिएशन ऑफ पीईटी रीसाइक्लर्स भारत ने बॉटल की रीसायकल यात्रा का जनपद से शुभारंभ किया। कांवड़ यात्रा के दौरान मंसूरपुर क्षेत्र से जन-जागरूकता एवं संग्रह पहल करते हुए कांवड़ियों व आम नागरिकों द्वारा उपयोग के बाद फेंकी गई प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकिल के लिए एकत्रित किया जाएगा। बाद में श्री बालाजी चौक स्थित रेस्टोरेंट में मीडिया से बातें करते हुए एपीआर के निदेशक गौतम जैन ने बताया कि कांवड़ यात्रा में 35 हजार पानी व कोल्ड्रिंक की खाली बोतले एकत्रित करना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुजफ्फरनगर में खाली प्लास्टिक बोतल एकत्रित करने के लिए कांवड़ मार्ग पर वाहन को हरी झंडी दिखाने के बाद एपीआर भारत के डायरेक्टर गौतम जैन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह संदेश जन-जन तक पहुँचाना है कि उपयोग की जा चुकी प्लास्टिक बोतल केवल कचरा नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक अत्यंत मूल्यवान संसाधन बनाना है। उन्होंने बताया कि 15 दिनों तक चलने वाले इस पायलट अभियान के तहत विशेष रूप से डिजाइन की गई एक आधुनिक जागरूकता वैन मुज़फ्फरनगर और मेरठ के कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित चार प्रमुख और व्यस्ततम स्थलों पर लगातार संचालित होगी। यह वैन न केवल एक मोबाइल सूचना केंद्र के रूप में कार्य करेगी, बल्कि एक संग्रह केंद्र के रूप में भी श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों से सीधे पीईटी बोतलें एकत्रित करेगी। इस पहल के माध्यम से अभियान अवधि के दौरान 35,000 से अधिक पीईटी बोतलों को एकत्र कर सीधे औपचारिक एवं वैज्ञानिक रीसाइक्लिंग प्रणाली से जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल से केंद्र सरकार विदेशी मुद्रा की बचत करने, कच्चे तेल व पेट्रोकेमिकल आयात पर निर्भरता घटाने तथा 200 से अधिक आयात-निर्भर पेट्रोकेमिकल उत्पादों के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध आएगी।

सेवा, समर्पण और संस्कार का संगम शिव चौक मुजफ्फरनगर में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशानुसार तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के मार्गदर्शन में भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा शिव चौक पर कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ एवं उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी एवं

चितरंजन स्वरूप स्मृति विचार मंच ने प्रारंभ किया 5 दिवस निशुल्क चिकित्सा एवं भोजन कावड़ सेवा शिविर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चित्तरंजन स्मृति विचार मंच अध्यक्ष शलभ गुप्ता ओर महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा के सानिध्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय मंत्री चित्तरंजन स्वरूप जी की स्मृति में तुलसी पार्क शिव चौक पर 14 वा निशुल्क चिकित्सा एवं भोजन कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन

दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने रखा अपना पक्ष, दिया स्पष्टीकरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल एवं महामंत्री अंकित गर्ग ने एसोसिएशन को कालातीत घोषित किए जाने पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सहायक रजिस्ट्रार द्वारा पारित आदेश में चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता का उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस आदेश

दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की कार्यकारिणी कालातीत घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर में भारी अनियमिताओं के चलते सब रजिस्टार चिट्स एंड फंड्स सहारनपुर द्वारा संस्था के द्विवर्षीय चुनाव को रद्द करते हुए उक्त संस्था को कालातीत घोषित कर दिया है। उक्त मामले में नीरज उर्फ यादवेन्द्र पाठक सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज तथा चिट्स,सहारनपुर ने कहा कि कार्यालय

उत्तरांचल पंजाबी महासभा 14 अगस्त को मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रेम नगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करण

हरिद्वार में गांजे समेत सगे भाई गिरफ्तार, 9,800 किग्रा गांजा बरामद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ ने भारी मात्रा में गांजे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9,800 किलोग्राम गांज बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसपी के नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal