अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण, सांस्कृतिक विरासत को मिला नया आयाम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर शहर में नव-निर्मित और सुसज्जित अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करकमलों से सम्पन्न हुआ। नगरपालिका परिषद् के द्वारा करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस स्मारक ने न केवल क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को नया स्वरूप दिया है, बल्कि सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में भी एक मजबूत संदेश दिया है। मंचीय भाषण में इसका उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की कार्यशैली की जमकर सराहना करते हुए प्रशंसा की। चौराहे पर अनावरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिनमें स्मारक के प्रति गहरी श्रद्धा और आयोजन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जनसमूह ने जोरदार स्वागत किया और पूरे परिसर में हर्षाेल्लास का वातावरण बना रहा।

इसके पश्चात नुमाइश मैदान में जनसभा के मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को त्याग, सेवा और सुशासन की प्रतीक बताते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और आस्था स्थलों के पुनर्निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। काशी, सोमनाथ जैसे प्रमुख तीर्थों के संरक्षण में उनकी भूमिका आज भी प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के प्रयासों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि नगरपालिका चेयरमैन के द्वारा कराया गया अहिल्याबाई स्मारक का निर्माण केवल एक संरचना नहीं, बल्कि समाज की आस्था और सम्मान का प्रतीक है। इस कार्य के माध्यम से स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। नगरीय विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए भी उन्होंने प्रशंसा व्यक्त की और इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
समारोह के दौरान केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन तथा डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भी स्मारक का अवलोकन करते हुए इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष के पटेलनगर स्थित आवास पर पहंुचकर स्मारक के रूप में समाज को लोकमाता का भव्य व दिव्य मंदिर प्रदान करने पर समाज की ओर से मीनाक्षी स्वरूप का सम्मान कर आभार भी व्यक्त किया।
मीनाक्षी स्वरूप ने स्मारक निर्माण को नगर की ऐतिहासिक पहचान से जोड़ते हुए कहा कि यह स्थल आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा। उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी दोहराते हुए कहा कि इससे पूरे क्षेत्र में उल्लास और गर्व का वातावरण है, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण से समाज में एकजुटता और प्रेरणा का संचार होता है। यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने का प्रयास है, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता और स्थानीय विकास के प्रति जनभागीदारी को भी सशक्त बनाने की दिशा में हमारा कदम है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal