यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिव चौक पहुंचने के बाद यात्रा का समापन हुआ और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस आयोजन में मुख्य रूप से शोभायात्रा संयोजक श्रीभगवान आश्रम जी महाराज, अध्यक्ष शरणदीप कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा, के के शर्मा, अमित वत्स, कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा, प्रमोद शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, डॉ संदीप शर्मा, अंशुल शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, अधिवक्ता शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, सुनील तायल समेत शहर के कई सामाजिक और राजनीतिक चेहरे मौजूद रहे।

समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। मंदिर के पुजारी पंडित अरुण मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का काम करते हैं।






