‘वृहद रोजगार मेला’ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे सोमवार को उद्घघाटन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आर्थिक स्वावलंबन से जोड़ने के प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को एक नया विस्तार मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में सोमवार को मुजफ्फरनगर के ऐतिहासिक नुमाइश ग्राउंड में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री करेंगे और विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके आत्मनिर्भर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगे। यह आयोजन जनपद के युवाओं के लिए करियर की नई संभावनाओं का केंद्र बनेगा।
मेले में प्रदेशभर के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास और उद्यमिता जयंत चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे एवं प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि में प्रतिभाग करेंगे।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार ने बताया कि रोजगार मेले में देश-प्रदेश की 250 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं का चयन करेंगी। मेले के माध्यम से कुल 25,000 से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी-आईटीईएस, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर और परिधान उद्योग सहित कई क्षेत्रों की कंपनियां शामिल होंगी।
रोजगार मेले में 8वीं पास से लेकर आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक, बी.टेक, एमबीए सहित विभिन्न योग्यताओं वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। सामान्यतः अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 1.50 लाख रुपये से अधिक वार्षिक वेतन वाले रोजगार अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जबकि कई पदों पर मासिक वेतन 47 हजार रुपये तक भी हो सकता है।
संयुक्त निदेशक ने बताया कि यह रोजगार मेला पूरी तरह समावेशी रोजगार की अवधारणा पर आधारित है। इसमें उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रशिक्षित युवाओं के साथ-साथ अन्य योग्य अभ्यर्थियों को भी रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। महिला अभ्यर्थियों और दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली प्रमुख कंपनियों में जेबीएम मारूति, पेटीएम, टाटा मोटर्स, जेप्टो, एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड सहित कई बड़ी कंपनियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को उसी दिन लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई), ऑफर लेटर या जॉइनिंग लेटर भी प्रदान किए जाएंगे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal