पालिका कर विभाग की टीम ने सड़कों को कराया अतिक्रमण मुक्त

Share :


मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। पालिका की टीम ने जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर लगने वाले फल, सब्जी आदि के ठेलो को हटाया है। वहीं सड़क पर रखे सामान को जब्त किया है। पालिका की टीम ने शहर के मुख्य मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त किया है। नगर पालिका के द्वारा अहिल्याबाई चौक से मदीना चौक कच्ची सड़क पर दोनों साइड डेंस सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है।

सोमवार को सीएम योगी मुजफ्फरनगर में आ रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। वहीं नुमाईश मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका के कर विभाग के अधिकारियों ने टीम के साथ शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। राजस्व निरीक्षक अमरजीत और अमित कुमार ने टीम के साथ जिला अस्पताल के बाहर, रूडकी रोड, नवल्टी चौक, शिव चौक, अंसारी रोड, टाउन हाल रोड, भगत सिंह रोड, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड आदि स्थानों से बडी सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाया है। सड़क पर रखे दुकानदारों के समान को भी पालिका की टीम ने जब्त किया है। जुर्माना वसूलते हुए सामान को संबंधित व्यक्ति को वापस दिया जाएगा। टीम ने कई होर्डिंग, बैनर आदि भी हटाए है। उधर नगर पालिका के द्वारा अहिल्याबाई चौक से मदीना चौक कच्ची सड़क पर दोनों साइड डेंस सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है।

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट

वसुंधरा रेजिडेंसी में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वसुंधरा रेजिडेंसी के चल रही श्री मदभागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि जीवन में कर्म प्रधान होता है जो जैसा कर्म करता है उसे उसी प्रकार फल की प्राप्ति होती है। जीवन जो मनुष्य दुख पाता है लोग भगवान को

एमजी पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबू हरबंस लाल गोयल जी की पुण्यतिथि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और समाजसेवा, शिक्षा तथा सनातन संस्कृति के

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी सूरज कुमार राय ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को लगाया पुलिस कलर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ पुलिस की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने क्वार्टर गार्ड में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस बल की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal