मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों के संदर्भ में वाकई सोमवार का दिन उल्लेखनीय रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा महज़ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि इसके ज़रिए कई स्तरों पर राजनीतिक और विकासात्मक संदेश देने की कोशिश दिखाई दी।

मेरठ रोड स्थित नुमाइश ग्राउंड में आयोजित “रोजगार मेला” युवाओं को सीधे अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक अहम पहल रहा। इस तरह के “कॉम्प्रिहेंसिव एम्प्लॉयमेंट फेयर” सरकार की उस रणनीति को दर्शाते हैं, जिसमें रोजगार योजनाओं को सिर्फ घोषणाओं तक सीमित न रखकर उन्हें ज़मीनी स्तर पर लागू करने पर ज़ोर दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अश्वनी मित्तल, योगी आदित्यनाथ और कपिल देव अग्रवाल के बीच हुई चर्चा भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, व्यापारिक अवसरों का विस्तार और संगठनात्मक मजबूती जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट






