मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अप्रैल को नगरपालिका परिषद द्वारा करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से तैयार कराए गए देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा स्मारक का लोकार्पण और प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे हैं। इस अनावरण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए खुद नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसके साथ ही सीएम योगी की जनसभा को सफल बनाने और कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए टीम वर्क के आधार पर काम किया जा रहा है।
इसी कड़ी में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा रविवार को पालिका मुख्यालय टाउनहाल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण, पेयजल आपूर्ति, पथ प्रकाश और स्वच्छता से जुड़े कार्यों में कमियां पाए जाने पर नाराजगी जताई गई। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यहां पर सख्त रवैया अपनाते हुए पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को सभी कार्यों की लगातार निगरानी करने और तय समयसीमा में व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से सड़कों को अतिक्रमण और गड्ढा मुक्त बनाने तथा शहर की साफ-सफाई पर जोर दिया गया है। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह पूरे नगरपालिका परिवार के लिए गौरव का अवसर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे हैं। ऐसे में शहर की छवि को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए हैं।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आमजन में भी उत्साह और उल्लास का माहौल है। जनसभा में ऐतिहासिक भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के कारण जनता में विश्वास और समर्थन लगातार बढ़ा है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह जनसभा न केवल भीड़ के लिहाज से ऐतिहासिक होगी, बल्कि सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का एक प्रभावी मंच भी बनेगी।
समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, एई निर्माण नैपाल सिंह, एई जलकल अनुज कुमार, जेई निर्माण राजीव सोनकर, जेई जलकल जितेन्द्र सैनी और धर्मवीर सिंह, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल और वैशाली सोती, राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह व अमित कुमार, लिपिक आकाशदीप, तनवीर आलम, मैनपाल सिंह, राजीव वर्मा, रूचि शर्मा, शिवांगी, अशोक ढींगरा, संदीप यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






