हरिद्वार (रिपोर्टर)। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर सैनी आश्रम में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार, दैनिक उत्तर भारतीय वार्ता एवं सैनी आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोविन्द दास जी महाराज उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता आदेश सैनी ने की। विशिष्ट अतिथियों में जयध्वज सैनी एवं पराग गुप्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवाशी दीक्षित ने किया। इस अवसर पर प्रभात कुमार, अरविन्द अग्रवाल तथा हिमांशु बहुगुणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी प्रकाश जोशी एवं क्रिकेट कोच अवतार सिंह को सम्मानित करने की घोषणा की गई। महिला कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता एस एम जैन पी जी कॉलेज टीम एवं उपविजेता टीम को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही एथलेटिक्स खिलाड़ी दीक्षा यादव को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी खूब सराहना की गई, जिनमें मुक्ता म्यूजिकल डांस अकादमी एवं निकुंज धाम की प्रस्तुतियां प्रमुख रहीं। देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में भारत भूषण का विशेष योगदान रहा जिनकी लगन और समर्पण से यह आयोजन यादगार बन गया।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रभक्ति एवं समाजसेवा से जुड़े आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शिवचौक तक निकली भव्य ध्वज यात्रा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में आस्था और उत्साह का माहौल रहा। मनकामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से अभिषेक और हवन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर





