हरिद्वार (रिपोर्टर)। गंगा का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे लोगों को जल पुलिस टीम ने सकशुल रेस्क्यू कर लिया। पुलिस की सतर्कता और तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गयी। रविवार को दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान से आए 10 पुरूष, 7 महिला व 4 बच्चों समेत 21 लोग सप्तऋषि क्षेत्र में कबीर घाट के आगे टापू पर स्नान करने पहुंचे थे। स्नान करने के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा का बहाव तेज हो गया। जिससे सभी लोग टापू पर फंस गए। लोगों के टापू पर फंसे होने की सूचना मिलने पर सप्तऋषि चौकी इंचार्ज चेतक पुलिस एवं जल पुलिस टीम बोट व आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहंुंचे और टापू पर फंसे सभी व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर किनारे पर लाया गया। पुलिस ने श्रद्धालुओं से गंगा में स्नान करते समय जलस्तर व बहाव का विशेष ध्यान रखने और नदी के बीच बने टापू या गहरे स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






