निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा गुरुद्वारे में मनाया बैसाखी पर्व

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रेमनगर चौक स्थित निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा ऐतिहासिक गुरुद्वारे में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बैसाखी पर्व को खालसा जन्म दिवस के रूप में मनाया गया। अखंड पाठ के भोग उपरांत रागी जत्थों ज्ञानी प्रीतम सिंह, ज्ञानी मालक सिंह, ज्ञानी शमशेर सिंह, ज्ञानी हरबीर सिंह द्वारा शब्द कीर्तन और कथावाचकों द्वारा कथा सुनाकर संगत को निहाल किया गया। इस अवसर पर बाबा सुखा सिंह कार सेवा दिल्ली वाले, बाबा सुलतान लाड़ी ने बैसाखी और खालसा जन्म दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ स्थापित किया। खालसा जुल्म के खिलाफ लड़ने की शक्ति है। उस समय अत्याचार, अन्याय बहुत बढ़ गया था जिसे रोकने के लिए गुरु महाराज को आगे आना पड़ा और खालसा की स्थापना हुई।
बाबा पंडत ने कहा कि सिक्ख समाज आज भी गुरुद्वारा ज्ञान गोदडी के लिए लड़ाई लड़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों से धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को दिनारपुर से हरकी पैड़ी तक पैदल कूच किया जाएगा। जिसकी सूचना अधिकारियों को भी है। हरकी पैड़ी के पास गुरुद्वारे के मूल स्थान पर अरदास की जाएगी जिसमें सैकड़ों की संगत शामिल रहेगी। इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें संगत ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
इस अवसर पर सूबा सिंह ढिल्लों, हरजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, लाहौरी सिंह, अनूप सिंह सिद्धू, उज्जल सिंह सेठी, सुखदेव सिंह, सतपाल सिंह चौहान, रमनदीप सिंह, संजय चौधरी, राजेंद्र सिंह, हरमन सिंह, निर्मल कौर, सिमरन, लखविंदर सिंह, जसविंदर कौर, नैनी महेंद्रू, बीना चितकारिया, सुमन शर्मा, अमनदीप कौर आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal