ब्राह्मण समाज की विराट बैठक में योगी की जनसभा में जनसैलाब लाने का संकल्प

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर के भरतिया कॉलोनी स्थित रवि शर्मा के आवास पर शनिवार को ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन व्यापारी नेता संजय मिश्रा के संयोजन में संपन्न हुआ। बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी संबोधन में ब्राह्मण समाज की गौरवशाली परंपरा, वैचारिक नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी अग्रणी भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समाज सदैव से सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित में मार्गदर्शक शक्ति के रूप में कार्य करता रहा है।

मंत्री कपिल देव ने आगामी 13 अप्रैल को आयोजित होने वाली माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रस्तावित जनसभा को अभूतपूर्व, ऐतिहासिक एवं जनशक्ति के विराट प्रदर्शन के रूप में स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने दृढ़ स्वर में कहा कि यह जनसभा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की विकास यात्रा, सुशासन एवं जनविश्वास की सशक्त अभिव्यक्ति होगी।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि वे स्वयं अधिकाधिक संख्या में जनसभा में सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को साथ लेकर पहुंचें, जिससे यह आयोजन अभूतपूर्व जनसमर्थन का प्रतीक बन सके।
इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, ऐतिहासिक विकास कार्यों एवं बीते वर्षों में प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धियों पर भी विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। मंत्री कपिल देव ने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग—गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं—के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पबद्ध है और प्रदेश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बैठक के समापन पर उपस्थित समस्त गणमान्य व्यक्तियों एवं ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में 13 अप्रैल की जनसभा को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया तथा अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुभाष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, चंद्रमणि शर्मा, संदीप शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, सुखबीर, सचिन, कन्हैया, पुष्पेन्द्र राठी, महादेव शर्मा, अमित शर्मा, बिट्टू, शरणदीप कौशिक, संजय मिश्रा, आर्यन राज कौशिक, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal