मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुजफ्फरनगर का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल नुमाइश मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने पंडाल मंच स्थल स्टॉल सहित अन्य जगह का भ्रमण किया।

मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर रूपेश कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ भानु भास्कर, पुलिस महानिरीक्षक सहारनपुर अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से नुमाइश मैदान स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को देखा। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने पंडाल मंच स्थल स्टॉल सहित सभी जगह का भ्रमणकर किया निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एडीएम फाइनेंस गजेंद्र कुमार, एसपी सिटी अमृत जैन, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा व संबंधित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी गण सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा






