उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता-पंकज व्यास

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक भूपतवाला स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए दल के कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष संगठन पंकज व्यास ने कहा कि सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जूट जाएं। पंकज व्यास ने हरिद्वार जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाएं और घर-घर जाकर जनता को दल से जोड़ने का काम करें। केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश को लूटने का काम कर रही भाजपा और कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनाना है। व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि मूलभूत सुविधा देने में नाकाम सरकार से आम जनता त्रस्त है। पहाड़ांे से पलायन, बढ़ती बेरोज़गारी, बंद होते विद्यालय सरकार की नाकामी को दर्शा रहे हैं। सुमित अरोड़ा ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। सरकार के तमाम दावों के बावजूद ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट को बुकिंग के 20-25 दिनों बाद भी व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा कि केंद्रीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार जिले में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा एवं हजारों लोगों को दल से जोड़ा जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संगठन पंकज व्यास, केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, केंद्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सुमित अरोड़ा, केंद्रीय महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ संदीप अग्रवाल, जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मामराज सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री रवि जैन सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal