सीएम योगी के आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्सव जैसा वातावरण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासनिक और नगर पालिका स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में सीएम योगी आदित्यनाथ के ऐतिहासिक स्वागत एवं अभिनंदन के लिए चल रही नगर की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शनिवार की शाम विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक निर्देश जारी किए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और सभासद भी साथ रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्सव जैसा वातावरण है।

मुजफ्फरनगर शहर में 13 अपै्रल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्र सरकार में कौशल विकास राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह के आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप नगर भ्रमण पर निकलीं और उनके द्वारा नगरपालिका परिषद द्वारा लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के भव्य स्मारक के अनावरण की तैयारियों को विशेष रूप से परखा गया। मीनाक्षी स्वरूप ने देवी अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न होने चाहिए।

इसके बाद उन्होंने नुमाइश ग्राउंड पहुंचकर जनसभा स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंच, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजलापूर्ति और आमजन की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मुजफ्फरनगर के लिए यह गौरव का अवसर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के भव्य स्मारक का अनावरण करेंगे। यह स्मारक न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि नगर के सौंदर्यकरण और विकास का भी उदाहरण है। यह स्मारक सनातन संस्कृति के संरक्षण और धर्म के प्रति समर्पण की प्रतीक मानी जाने वाली महान शासक अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में नगरपालिका द्वारा तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका परिषद ने इसके निर्माण, जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और भविष्य में भी शहर के विकास के लिए इसी तरह कार्य करती रहेगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में जनसभा में पहुंचकर सीएम योगी के विचारों को सुनें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ जनउत्साह भी चरम पर है, यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाया जायेगा।
इस दौरान मीनाक्षी स्वरूप ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद बिजेन्द्र पाल के आकस्मिक निधन पर उनके केवलपुरी स्थित आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, रविकांत शर्मा, शौकत अंसारी, अमित शर्मा, सभासद पति कपिल पाल, ललित कुमार, भाजपा नेता डॉ. देशबंधु तोमर, सुखबीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट

वसुंधरा रेजिडेंसी में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वसुंधरा रेजिडेंसी के चल रही श्री मदभागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि जीवन में कर्म प्रधान होता है जो जैसा कर्म करता है उसे उसी प्रकार फल की प्राप्ति होती है। जीवन जो मनुष्य दुख पाता है लोग भगवान को

एमजी पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबू हरबंस लाल गोयल जी की पुण्यतिथि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और समाजसेवा, शिक्षा तथा सनातन संस्कृति के

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी सूरज कुमार राय ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को लगाया पुलिस कलर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ पुलिस की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने क्वार्टर गार्ड में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस बल की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal