मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉ मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद जी की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा, अभिजीत सिंह गंभीर, बबीता सिंह, विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल, सोनिया लूथरा, सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर में लगभग 400 लोगों ने विभिन्न प्रकार के मेडिकल टेस्ट एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त परामर्श प्राप्त किया साथ थी 51 रक्तवीरों एवं रक्तविरंगनाओ ने रक्तदान किया।
रक्तदान मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल की टीम द्वारा एवं मेडिकल कैंप मैक्स हॉस्पिटल सकेत दिल्ली के विशेषज्ञ द्वारा संपन्न किया गया। शिविर संयोजक हितेश आनंद ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से अनवरत यह कैंप समर्पित परिवार द्वारा आयोजित किया जाता है जिसका लाभ असंख्य जरूरतमंद लोगों को होता है शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, गुर्दा रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ ,नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ के साथ-साथ जनरल सर्जन की सेवाएं भी मिली साथ ही ECG ,शुगर एवं हड्डियों में कैल्शियम की निशुल्क जांच की गई। रक्तदान शिविर संयोजक संजीव अरोड़ा ने बताया कि समिति द्वारा नियमित रूप से रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं जिनके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की प्राण रक्षा सुनिश्चित की जाती है। अमित पटपटिया ने मैक्स हॉस्पिटल, माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल एवं इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी समर्पित युवा एवं समर्पित महिला शक्ति सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि इसी प्रकार हम सभी मिलकर देश व समाज के कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के सभी सदस्यों का भरपूर योगदान रहा।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal