सीवरेज कार्य के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, चारधाम यात्रा से पहले पूरा करने के निर्देश

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहर में सीवरेज कार्य के चलते खोदी गई सड़कों से जनता और व्यापारियों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत हर हाल में पूरी कर ली जाए।
इन निर्देशों के अनुपालन में कार्य तेजी से जारी है। परियोजना प्रबंधक, निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा, उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज-01 और पैकेज-02 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। पैकेज-01 के अंतर्गत प्रेम विहार कॉलोनी में 31 मीटर, मुखिया गली में 8.5 मीटर, साईं गली में 32 मीटर, रानी गली में 41 मीटर तथा शिवमूर्ति चौक (पीडब्ल्यूडी मार्ग) पर 180 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इस प्रकार कुल 292.50 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। वहीं पैकेज-02 के तहत शिवानीपुरम में 6 मीटर, द्वारका विहार में 9 मीटर (पेवर ब्लॉक), राज विहार फेस-2 में 26 मीटर (पेवर ब्लॉक), राजा गार्डन में 67 मीटर और मोहन एनक्लेव में 26 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा किया गया है। इस पैकेज में कुल 134 मीटर कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
परियोजना प्रबंधक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और चारधाम यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal