मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो० ओमबीर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० केपी सिंह को मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता (डीन) पद पर नियुक्ति किया गया है, यह नियुक्ति मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की कुलपति प्रो० विमला वाई द्वारा विज्ञान संकाय का अधिष्ठाता (डीन) पद पर की गई है। यह नियुक्ति तीन वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति (जो भी पहले होगी) के लिए लागू होगी।
प्रो० केपी सिंह की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से जनपद मुजफ्फरनगर ,सहित महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने इसे संस्थान के लिए गौरव का विषय बताते हुए प्रो० केपी सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
प्रो० केपी सिंह ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा विज्ञान संकाय के शैक्षणिक एवं शोध कार्यों की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय परिवार के सहयोग, मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के विश्वास को दिया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






