सेवानिवृत्त शिक्षकों ने साझा किए अनुभव, शिक्षा के मानवीय मूल्यों पर दिया जोर

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। “अनुभव से सीख, शिक्षा की अनकही-अनसुनी कहानियां” विषय पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला केंद्र, कनखल में एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों से सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल हुए और अपने वर्षों के अनुभव, संघर्ष, उपलब्धियां तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा के महत्व और शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए हुई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि समाज निर्माण का आधार होता है। बदलते समय में शिक्षा के तरीके भले बदल गए हों, लेकिन शिक्षक का समर्पण, संवेदनशीलता और धैर्य आज भी उतने ही आवश्यक हैं।
राकेश धस्माना ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि संसाधनों की कमी सीखने में बाधा नहीं बनती, यदि जिज्ञासा और लगन हो। रमा वैश ने शिक्षा को केवल अंक प्राप्ति तक सीमित न रखकर मानवीय मूल्यों के विकास से जोड़ने की बात कही। हेमचंद्र जोशी ने शिक्षक के आचरण को बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का आधार बताया। नवीन कुमार ने गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर दिया, जबकि सरवरी खातून ने बालिका शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। लक्ष्मी चंद ने अनुशासन को सफलता का मूल बताया। अर्चना द्विवेदी ने प्रत्येक बच्चे के अनुसार शिक्षण पद्धति अपनाने की आवश्यकता बताई।
सुनीता रानी शर्मा ने विद्यालय और अभिभावकों के समन्वय को जरूरी बताया। मालती उपाध्याय ने सामाजिक जागरूकता में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला। पूनम देवी ने सकारात्मक दृष्टिकोण को बच्चों के आत्मविश्वास के लिए आवश्यक बताया।
प्रदीप कुमार ने तकनीक के उपयोग के साथ नैतिक मूल्यों को बनाए रखने की बात कही। पूनम सिंह ने बाल मनोविज्ञान की समझ को प्रभावी शिक्षण का आधार बताया। मंजू कपूर ने शिक्षण को सेवा बताया, जबकि डॉ. मीना मदान ने शिक्षकों के निरंतर अपडेट रहने पर जोर दिया। ताहिर हसन ने शिक्षा को सामाजिक समरसता का माध्यम बताया और अजय शर्मा ने हर परिस्थिति में सकारात्मक रहकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन नीलम कंवर ने किया। इस दौरान डॉ. शिवा अग्रवाल, श्रीकांत शर्मा, मोहम्मद युनुस, रवि कुमार गोस्वामी, प्राची, अरुण नौटियाल, महिमा नटराजन, मोनिका, अभिमन्यु सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायी रहा। अंत में प्रतिभागियों ने ऐसे संवाद कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता जताई, ताकि अनुभवी शिक्षकों की सीख नई पीढ़ी तक पहुंच सके और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

ब्राह्मण समाज की विराट बैठक में योगी की जनसभा में जनसैलाब लाने का संकल्प

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर के भरतिया कॉलोनी स्थित रवि शर्मा के आवास पर शनिवार को ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन व्यापारी नेता संजय मिश्रा के संयोजन में संपन्न हुआ। बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री कपिल

आला अधिकारियों ने परखी नुमाइश मैदान की सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुजफ्फरनगर का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल नुमाइश मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने पंडाल मंच स्थल स्टॉल सहित अन्य जगह का भ्रमण किया। मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर रूपेश कुमार, अपर

उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता-पंकज व्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक भूपतवाला स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए दल के कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष संगठन पंकज व्यास ने कहा कि सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जूट जाएं। पंकज व्यास ने हरिद्वार जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि

सीएम योगी के आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्सव जैसा वातावरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासनिक और नगर पालिका स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में सीएम योगी आदित्यनाथ के ऐतिहासिक स्वागत एवं अभिनंदन के लिए चल रही नगर की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी

आपरेशन कालनेमि: श्यामपुर पुलिस ने दबोचे 9 बहरूपिए बाबा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन कालनेमि के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने 9 बहरूपिए बाबाओं को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाबाओं का बहरूप धारण तंत्र मंत्र और जादू टोने के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी बाबाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्यामपुर पुलिस ने चेकिंग के

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा निकालेगा शोभायात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में 26 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि भव्य झांकियों व बैंड बाजों से सुसज्जित शोभायात्रा का शुभारंभ अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal