मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 अप्रैल को मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ का जनपद मुजफ्फरनगर के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के नगरीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आगमन/भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमन्त्री के आगमन/भ्रमण कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए द्वितीय शनिवार एवं रविवार यानी 11 और 12 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश निरस्त किया गया है। इस दौरान समस्त कार्यालय अपने समय से खुले रहेगें। इस दौरान कोई लापरवाही सामने आई तो सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।
बता दे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगामी 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर का दौरा है इस दौरान मुख्यमंत्री नुमाइश ग्राउंड में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग करेंगे। इसके साथी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शुभारंभ करने के साथ जिला अस्पताल तिराहे पर नगर पालिका परिषद द्वारा करीब सभा करोड रुपए से निर्मित देवी अहिल्याबाई होल्कर इस मार्ग का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के पालिका क्षेत्र में इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन बीते दो दिनों से अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगा है। सी कड़ी में पालिका प्रशासन अहिल्याबाई चौक पर अधूरे कार्यों को पूर्ण करने में दिन-रात लगा हुआ है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






