स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 13 अप्रैल को

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 13 अप्रैल को हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारीदेते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरदपुरी के संरक्षण में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वैदिक कॉलेज के सभागार में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहयोगी रहे लेफ्टिनेंट आर.माधवन, आनंदसिंह बिष्ट, 116 वर्षीय स्वामी लेखराज, भारत भूषण विद्यालंकर तथा मुख्य अतिथी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, छत्तीसगढ़ सरकार में नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा, मेयर किरण जैसल एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान शामिल होंगे। रघुवंशी ने बताया कि 13 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल ज्वालापुर से कटहरा बाजार, रेल पुलिस चौकी, आर्यनगर चौक, रानीपुर मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल ऋषिकुल आयुर्वैदिक कालेज परिसर तक स्वतंत्रता सेनानी शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित करेंगे। सम्मान यात्रा में कुमाऊं की प्रसिद्ध छोलिया नृत्य टोली सबसे आगे चलेगी। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज परिसर में स्थापित अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समर्पित कर मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्रा यात्रा का स्वागत करेंगे। प्रैसवार्ता को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकर, संगठन के पदाधिकारी देशबन्धु, डा.वेदप्रकाश आर्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, संयुक्त सचिव आदित्य गहलोत, नगर प्रभारी विवेक कुमार शर्मा, नरेन्द्र कुमार वर्मा, वीरेन्द्र सिंह गहलोत, कैलाश चन्द्र वैष्णव, आदित्य उपाध्याय, सुशील कुमार तथा कृष्ण गोपाल पन्त मौजूद रहे।

11 और 12 अप्रैल का सार्वजनिक अवकाश निरस्त, समय पर खुलेंगे नगर पालिका के सभी कार्यालय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 अप्रैल को मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ का जनपद मुजफ्फरनगर के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के नगरीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आगमन/भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमन्त्री के आगमन/भ्रमण कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए द्वितीय शनिवार एवं रविवार यानी 11 और 12 अप्रैल को सार्वजनिक

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रामकुमार वालिया ने की भाजपा छोड़ने की घोषणा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडियन किसान यूनियन के अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रामकुमार वालिया ने प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में किसानों और सर्वसमाज की अनदेखी की जा रही है। सरकार की अनदेखी से किसानों की हालत खराब है। धान, गेहूं, गन्ना, मक्का, सोयाबीन,

विधायक रवि बहादुर ने किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का ग्रामीणों के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक रवि बहादुर ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्रथमिकता में है। राज्य योजन से लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने

ज्वालापुर के गुरुकुल महाविद्यालय के छात्रों ने प्रदेश में लहराया परचम

हरिद्वार/ज्वालापुर (रिपोर्टर)। स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर के छात्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। संस्थान के दो विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट (उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड, कक्षा

बिना पंजीकरण पूल व जिम सचालित होते मिले तो होगी कार्यवाही

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उप कीडाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में संचालित कराये जा रहे अपंजीकृत और जिम संचालकों को जिला प्रश्वसन एवं खेल विभाग की ओर से सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश शासन के जारी दिशा निर्देश के अनुरूप सभी स्वीमिंगपूल एवं जिम संचालक जिला खेल कार्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त कर

सनातन धर्म कालेज में संस्कृत विभाग द्वारा हुआ पांच दिवसीय FDP का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कालेज के संस्कृत-विभाग द्वारा महाविद्यालय के मां सरस्वती सभागार में बीटेक अप्रैल से आयोजित “Research Methodology” विषय पर पांच दिवसीय Faculty Development Programme का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्पण करके किया। FDP के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal