विधायक रवि बहादुर ने किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का ग्रामीणों के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक रवि बहादुर ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्रथमिकता में है। राज्य योजन से लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल सड़कांे का निर्माण होने पर क्षेत्र की जनता को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों के सभी मार्गाे को दुरस्त कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान मुज्जमिल, क्षेत्र पंचायत नदीम अली, जिला पंचायत सदस्य उस्मान अली रावत, अरशद, उप प्रधान अनीश, कारी शहजाद, एजाज़ अली, अब्दुल हसीब, इरशाद सलमानी, शमीम, शमशेर प्रधान, मोअज्जम, शोएब, शहजाद अली, लोकेश सैनी, सुरेंद्र कुमार, रणधीर कुमार, डा.मांगेराम, मो.शमी, सोनी सलमानी, बुंदु, रविंद्र सैनी, बीरेंद्र सैनी, राजू सैनी, राव दिलशाद, आलम मिस्त्री, मोबिन, महरूफ सलमानी, सैफ अली, बाबर अली, अंकित कटारिया, नदीम आदि मौजूद रहे।

11 और 12 अप्रैल का सार्वजनिक अवकाश निरस्त, समय पर खुलेंगे नगर पालिका के सभी कार्यालय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 अप्रैल को मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ का जनपद मुजफ्फरनगर के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के नगरीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आगमन/भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमन्त्री के आगमन/भ्रमण कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए द्वितीय शनिवार एवं रविवार यानी 11 और 12 अप्रैल को सार्वजनिक

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रामकुमार वालिया ने की भाजपा छोड़ने की घोषणा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडियन किसान यूनियन के अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रामकुमार वालिया ने प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में किसानों और सर्वसमाज की अनदेखी की जा रही है। सरकार की अनदेखी से किसानों की हालत खराब है। धान, गेहूं, गन्ना, मक्का, सोयाबीन,

स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 13 अप्रैल को

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 13 अप्रैल को हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारीदेते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरदपुरी के संरक्षण में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वैदिक कॉलेज के सभागार में आयोजित

ज्वालापुर के गुरुकुल महाविद्यालय के छात्रों ने प्रदेश में लहराया परचम

हरिद्वार/ज्वालापुर (रिपोर्टर)। स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर के छात्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। संस्थान के दो विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट (उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड, कक्षा

बिना पंजीकरण पूल व जिम सचालित होते मिले तो होगी कार्यवाही

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उप कीडाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में संचालित कराये जा रहे अपंजीकृत और जिम संचालकों को जिला प्रश्वसन एवं खेल विभाग की ओर से सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश शासन के जारी दिशा निर्देश के अनुरूप सभी स्वीमिंगपूल एवं जिम संचालक जिला खेल कार्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त कर

सनातन धर्म कालेज में संस्कृत विभाग द्वारा हुआ पांच दिवसीय FDP का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कालेज के संस्कृत-विभाग द्वारा महाविद्यालय के मां सरस्वती सभागार में बीटेक अप्रैल से आयोजित “Research Methodology” विषय पर पांच दिवसीय Faculty Development Programme का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्पण करके किया। FDP के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal