ज्वालापुर के गुरुकुल महाविद्यालय के छात्रों ने प्रदेश में लहराया परचम

Share :

हरिद्वार/ज्वालापुर (रिपोर्टर)। स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर के छात्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। संस्थान के दो विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इंटरमीडिएट (उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड, कक्षा 12) के छात्र अर्जुन कुमार ने प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया, वहीं हाईस्कूल (पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड, कक्षा 10) के छात्र प्रिंस कुमार ने भी प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि दर्ज की। इसके अलावा संस्थान के कुल चार छात्रों ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर गुरुकुल की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इन प्रतिभाशाली छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्था के आचार्य स्वामी विरक्त देव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और गुरुकुल की अनुशासित शिक्षा प्रणाली का परिणाम है। वहीं प्रधानाचार्य पंडित हेमंत तिवारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। संस्थान में इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है और सभी शिक्षकों व अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व जताया।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal