मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्युत पेंशनर्स परिषद जनपद शाखा मुजफ्फरनगर का वार्षिक अधिवेशन को इं. एमडी शर्मा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में लिंक रोड स्थित रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का इं० लोकेश चंद्र सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता, इं. बीआर शर्मा अध्यक्ष गवर्नमेन्ट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, केन्द्रीय संरक्षक सदस्य इं.एससी गर्ग एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सभा का संचालन करते हुए इं. उमेश चंद्र वर्मा ने अतिथियों के सामने मांग पत्र प्रस्तुत किया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि सभी वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर है। पेंशनर्स परिषद द्वारा दिए गए मांग पत्र पर आश्वासन दिया कि शासन स्तर से पूरे होने वाली सभी मांगों / समस्याओं का वरियता के आधार पर निदान कराया जायेगा।


हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






