जनपद में अंतिम मतदाता सूची जारी, विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने देखी व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के व्यापक पुनरीक्षण के बाद शुक्रवार को जिला पंचायत स्थित सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डीएम उमेश मिश्रा ने अंतिम सूची जारी कर दी। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि जनपद में जारी अंतिम मतदाता सूची में विधानसभा क्षेत्र बुढ़ाना में वर्तमान में मतदान केद्रों की संख्या 174 मतदेय स्थल 421 बीएलओ 421 आलेख्य प्रकाशन के समय मतदाता की संख्या 3,44,367 परिवर्धन 18,198 और अपमार्जन 1,377 अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की कुल संख्या 03,61,405 है। वहीं विधानसभा क्षेत्र चरथावल में 142 मतदान केंद्र, 374 मतदेय स्थल, 374 बीएलओ आलेख्य प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 02,93,931 परिवर्धन 20,931 अपमार्जन 2018 अंतिम प्रकाशन के समय मतदाता संख्या 03,13,058 है। विधानसभा क्षेत्र पुरकाजी में 140 मतदान केंद्र, मतदेय स्थलों और बीएलओ की संख्या 354 आलेख्य प्रशासन के समय मतदाता की संख्या 02,84,015,परिवर्धन 25,545, अपमार्जन 1,649 अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 3,08,413 है। विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर में 94 मतदान केंद्र, मतदेय स्थलों और बीएलओ की संख्या 370 आलेख्य प्रशासन के समय मतदाताओं की संख्या 2792 66 परिवर्धन 35200 अपमार्जन 4416 अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 311887 है।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र खतौली में मतदान केंद्रों की संख्या 172, मतदेय स्थलों और बीएलओ की संख्या 355 आलेख्य प्रशासन के समय मतदाताओं की संख्या 283080 परिवर्धन 17742 अपमार्जन 1745 अंतिम प्रशासन के समय मतदाताओं की संख्या 299570 है। विधानसभा क्षेत्र मीरापुर में 151 मतदान केंद्र, 361 मतदेय स्थल व बीएलओ की संख्या 361 आलेख्य प्रकाशन के समय मतदाता संख्या 283710 परिवर्धन 16304 अपमार्जन 1147 अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 299006 है। 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 873, कुल मतदेय स्थलों की संख्या 2235 और इतने बीएलओ के साथ कुल आलेख्य प्रशासन के समय मतदाताओं की संख्या 1768369, कुल परिवर्धन 133920 कुल अपमार्जन 12352, कुल अंतिम प्रकाशन के समय मतदाता की संख्या 1893339 है।

11 और 12 अप्रैल का सार्वजनिक अवकाश निरस्त, समय पर खुलेंगे नगर पालिका के सभी कार्यालय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 अप्रैल को मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ का जनपद मुजफ्फरनगर के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के नगरीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आगमन/भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमन्त्री के आगमन/भ्रमण कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए द्वितीय शनिवार एवं रविवार यानी 11 और 12 अप्रैल को सार्वजनिक

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रामकुमार वालिया ने की भाजपा छोड़ने की घोषणा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडियन किसान यूनियन के अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रामकुमार वालिया ने प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में किसानों और सर्वसमाज की अनदेखी की जा रही है। सरकार की अनदेखी से किसानों की हालत खराब है। धान, गेहूं, गन्ना, मक्का, सोयाबीन,

स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 13 अप्रैल को

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 13 अप्रैल को हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारीदेते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरदपुरी के संरक्षण में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वैदिक कॉलेज के सभागार में आयोजित

विधायक रवि बहादुर ने किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का ग्रामीणों के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक रवि बहादुर ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्रथमिकता में है। राज्य योजन से लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने

ज्वालापुर के गुरुकुल महाविद्यालय के छात्रों ने प्रदेश में लहराया परचम

हरिद्वार/ज्वालापुर (रिपोर्टर)। स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर के छात्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। संस्थान के दो विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट (उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड, कक्षा

बिना पंजीकरण पूल व जिम सचालित होते मिले तो होगी कार्यवाही

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उप कीडाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में संचालित कराये जा रहे अपंजीकृत और जिम संचालकों को जिला प्रश्वसन एवं खेल विभाग की ओर से सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश शासन के जारी दिशा निर्देश के अनुरूप सभी स्वीमिंगपूल एवं जिम संचालक जिला खेल कार्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal