मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 17 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाले भगवान परशुराम शोभायात्रा कार्यक्रम को लेकर ब्राह्मण समाज के साथ आयोजन समिति रात दिन इसकी सफलता को लेकर जुटी हुई है। शुक्रवार को इसी कड़ी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक भरतीया कॉलोनी में चंद्रमणि शर्मा के निवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में ब्राह्मण समाज एवं समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में आगामी 12 अप्रैल को आयोजित होने वाली ध्वज यात्रा एवं अभिषेक तथा मुजफ्फरनगर मुख्यालय पर 17 अप्रैल को आयोजित होने वाले भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों को उनकी-उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रणनीति तैयार की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से सुभाष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, चंद्रमणि शर्मा, संदीप शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, सचिन शर्मा, कन्हैया शर्समा सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शरणदीप कौशिक एवं संजय मिश्रा ने सभी से समन्वय बनाकर भव्य एवं अनुशासित शोभायात्रा निकालने का आह्वान किया। इस बैठक में भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए आगे की रणनीति भी तय की गई।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा






