श्रावण के पहले दिन बोल-बम,बम-बम जयघोष के बीच किया जलाभिषेक

Share :

मुजफ्फरनगर। बोल-बम, बम-बम की जयघोष के बीच झमाझम बारिश के बीच में श्रावण माह के पहले दिन सोमवार को नगर के हृदय स्थल शिवचौक समेत अन्य सभी शिव मंदिरों में अलसुबह से तमाम भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली।

देश-प्रदेश के साथ जनपद मुख्यालय और गांव-देहात तक हर ओर सोमवार को घर-परिवार की खुशहाली के लिए शिव भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के साथ श्रावण मास के पहले दिन सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए बेल पत्र, भांग, धतूरा और मिष्ठान अर्पित करने के साथ पूजा अर्चना की। इस बीच शिवचौक पर सुबह से ही शिवभक्तों के साथ-साथ शहर में आने वाले कांवडियों ने भी ऐसे में शिवचौक परिक्रमा करते हुए जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवचौक समेत अन्य मंदिरों में शिवभक्तों की लंबी कतारों के बीच अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के मुख से बोल-बम, बम-बम के जय जयकारें गुंजाएमान रहे। वहीं सुरक्षा कारण से पुलिस ने बड़े वाहनों को इस मार्ग पर प्रवेश से रोके रखा।
श्रावण मास का आगाज इस बार प्रथम दिवस सोमवार से शुरू होने से शिवभक्तों में विशेष रूप से उत्साह देखने को मिला। इस बीच मुजफ्फरनगर शहर के साथ जनपद के 5 मुख्य शिवालयों के साथ तमाम मंदिरों व शिवालयों में सुबह से घंटे-घड़ियाल के साथ लाउडस्पीकर से शिव भजनों की धूम के साथ सुबह सवेरे स्नान आदि से निवृत्त होकर सनातन संस्कृति से जुड़े लोगों के साथ महिला-पुरुष और बच्चे पूजा की थाली सजाकर शिवालयों में पहुंचे और भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना करते हुए घर परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। इस दौरान भक्तों ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए लंबी कतारों मेंं लगते हुए भगवान शिव की आराधना करते हुए इस बीच शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर इस बीच जलाभिषेक करने को श्रद्धालुओं ने लंबी कतारें लगी रही। सुरक्षा कारणों से इस बीच शिवचौक पर पुलिस ने वन वे करने के साथ लोगों को जलाभिषेक कराने के लिए शिव मूर्ति संचालन समिति द्वारा बनाई व्यवस्था में सहयोग दिया।
इसके अलावा शहर के गांधी कालोनी में स्थित अनन्तेश्वर महादेव मंदिर, अंसारी रोड स्थित भौरो वाला मंदिर, नदी घाट स्थित आत्मबोध मंदिर, पौराणिक श्री दुर्गा मंदिर समेत कृष्णापुरी, शिव पुरी, आनन्दपुरी, इन्दिरा कालोनी, कच्ची सड़क, आर्यपुरी, नई मंडी, गांधी कालोनी, नुमाईश कैंप समेत शहर के तमाम शिवालयों व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए उन्हें फल, फूल, बेलपत्र के पत्ते, भांग, धतूरा आदि अर्पित कर रोली व चंदन का तिलक लगाया और धूप-दीप जलाकर भगवान शिव की आरती करने के साथ मिष्ठान का भोग लगाया। उधर, श्रावण माह के पहले दिन सोमवार को शिवचौक पर हरिद्वार से मां गंगा का पवित्र गंगाजल लेकर आ रहे कांवडियों ने भी भगवान शिव की परिक्रमा एवं शिव स्तुति करते हुए कांवडिये कांवड के साथ अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal