मुजफ्फरनगर । उत्तर भारत के बड़े धार्मिक आयोजन में शामिल श्रावण माह की कांवड़ यात्रा को व्यवस्थित रखने के साथ नगरीय क्षेत्र में हर स्थिति पर निगरानी को बनाए गए कांवड़ कंट्रोल रूम का सोमवार सायं को विधिवत शुभारंभ हो गया। नगर के हृदय स्थल शिव चौक पर गोल मार्किट के ऊपर बनाए गए कांवड़ कंट्रोल रूप के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कौशल विकास एवं व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने संयुक्त रूप से कंट्रोल रूप का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

शुभारंभ अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम, मौ. खालिद, नवनीत गुप्ता, बॉबी सिंह, पूर्व सभासद आशु गुप्ता, सभासदपति लोकेश कुमार, सलेक चन्द पाल, पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।






