स्वच्छता सेवा में मीनाक्षी स्वरूप ने उतारा 125 इलेक्ट्रिक-सीएनजी वाहनों का बेड़ा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने एक बड़ा कदम उठाया है। हरित ऊर्जा आधारित वाहनों को स्वच्छता सेवा में शामिल करते हुए शहर में पहली बार डीजल पर निर्भरता कम करने की ठोस पहल की गई है। इस बड़ी पहल के अन्तर्गत शहर को क्लीन और ग्रीन बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में शनिवार को मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका (कंपनी गार्डन) से 125 इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा और सीएनजी टिपर गारबेज वाहनों को फ्लैग ऑफ कर सड़कों पर उतारा गया। करीब 5.30 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए इन वाहनों को शहर के 55 वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित किया गया है। इस पहल के तहत प्रत्येक वार्ड में एक-एक इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे छोटी और संकरी गलियों तक भी सफाई सेवा आसानी से पहुंच सकेगी।
नगरीय स्वच्छता सेवा में लगातार नई उपलब्धियों के साथ जनता के हित को समर्पित नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा पहली बार डीजल रहित स्वच्छता सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहरी स्वच्छता में इलेक्ट्रिक और सीएनजी आधारित वाहनों को बढ़ावा दिए जाने की नीति के अन्तर्गत नगरपालिका ने पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा आधारित 125 वाहन पहले प्रयास में सड़कों पर उतारकर स्वच्छता सेवा को समर्पित किए हैं। ये वाहन न केवल प्रदूषण को कम करेंगे, बल्कि ईंधन की बचत के साथ आर्थिक रूप से भी पालिका को मजबूत बनाएंगे।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और विभागीय अधिकारियों के साथ शनिवार को इन वाहनों का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शहरी स्वच्छता सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए 70 सीएनजी चालित टिपर गारबेज वाहनों को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगाया जा रहा है। इससे शहर में कूड़ा उठान की गति बढ़ेगी और सफाई व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी। इसके साथ ही 55 ई रिक्शा को भी सेवा में शामिल किया गया है। पहले जहां बड़े वाहन कई गलियों तक नहीं पहुंच पाते थे, वहीं अब ई-रिक्शा के माध्यम से घर-घर से कूड़ा संग्रहण संभव होगा। इससे डोर-टू-डोर कलेक्शन प्रणाली और अधिक मजबूत होगी इसके साथ ही छोटी गलियों में सफाई व्यवस्था की समस्या का समाधान भी होगा।
उन्होंने कहा कि नगरपालिका की इस पहल को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हम सभी के समन्वित प्रयास के कारण शहर स्वच्छता रैंकिंग में 264वें स्थान से 36वें स्थान तक पहुंच चुका है, और अब इस नई व्यवस्था से और सुधार की उम्मीद करते हुए हमारा प्रयास है कि हम संयुक्त प्रयासों को सार्थक बनाकर इस शहर को यूपी में नम्बर वन बना पायें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के ‘क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी’ संकल्प को साकार करने के लिए पालिका द्वारा यह कदम उठाया गया है। हरित ऊर्जा आधारित स्वच्छता मॉडल अपनाकर शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और नागरिकों को साफ वातावरण देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आगामी दिनों में पालिका में सीएनजी और इलेक्ट्रिक मोड बेस वाहन और भी खरीदे जाने की योजना है। इससे पालिका को डीजल पर निर्भरता कम होने के साथ ही आर्थिक मजबूती भी मिलेगी।

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग की ग्रांट से इन 125 वाहनों की खरीद की गई है। इन पर करीब 5.30 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। 55 ई रिक्शा करीब 1.80 करोड़ रुपये और 70 सीएनजी टिपर गारबेज वाहनों की खरीद पर पालिका ने करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। ई-रिक्शा और सीएनजी टिपर वाहनों को चरणबद्ध तरीके से संचालन में लाया जाएगा, जिससे पूरे शहर में सफाई व्यवस्था का दायरा और अधिक व्यापक हो सके। इस पहल के साथ ही शहर में गंदगी पर नियंत्रण, डीजल की खपत में कमी और वायु प्रदूषण में गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है। नगरपालिका प्रशासन का यह प्रयास स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल मुजफ्फरनगर शहर की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और इससे स्मार्ट सिटी की परिकल्पना भी सार्थक होगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, मोहित मलिक, योगेश मित्तल, शौकत अंसारी, मौहम्मद खालिद, अब्दुल सत्तार, देवेश कौशिक, विजय कुमार चिंटू, सतीश कुकरेजा, अमित पटपटिया, मौहम्मद शहजाद, नौशाद पहलवान, सभासदपति राहुल पंवार, फकरूदीन, हसीब राणा, मौहम्मद सलीम, सलेकचंद मौजूद रहे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही और जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. के प्रोजेक्ट हैड नीतेश चौधरी ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप व ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का बुके देकर स्वागत किया। यहां मुख्य रूप से सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, लिपिक गगन महेन्द्रा, आकाशदीप, संदीप यादव, रूचि शर्मा, दुष्यंत चौधरी और मौहम्मद सालिम सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal