मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में चल रहे श्री बालाजी जन्मोत्सव क़े कार्यक्रम पूर्ण हुए इस अवसर पर बीती रात भजन संध्या में श्री बालाजी के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु वही आज सुबह से ही श्री बालाजी धाम मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मंदिर कमेटी द्वारा हवन, कन्या पूजन व ब्राह्मणों के भोज के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में बाबा के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मीनाक्षी स्वरूप ( अध्यक्ष नगर पालिका परिषद) उद्यमी भीमसेन कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, सुभाष गोयल, हरिशंकर तायल, कुलदीप कुमार, सुनील तायल, नितिन संगल, जेपी गोयल, अमित अनु, अमन गोयल विनोद राठी, रजत राठी, रजत गोयल, विकास अग्रवाल आदि ने अपनी सेवाएं दी।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






