स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, विद्यार्थियों को वितरित की पाठ्य पुस्तकें

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में शिक्षा के प्रसार और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
शनिवार को जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ एवं पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डिजिटल माध्यम से प्रेरणादायी संबोधन प्रसारित किया गया। संदेश में शिक्षा को समाज के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का आह्वान किया गया। समारोह के अंतर्गत राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य जन-जन तक शिक्षा का संदेश पहुंचाना और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार और विस्तार के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही भविष्य के सशक्त समाज की नींव है और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षित समाज ही प्रगतिशील समाज की पहचान है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए सभी से इस दिशा में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं। साथ ही निपुण विद्यालयों और निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और शिक्षिकाओं को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। अतिथियों ने संयुक्त रूप से सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल संजय राठी, मंडल अध्यक्ष भाजपा नंदकिशोर पाल, मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal