मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा ने गुरुवार को ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को लेकर धीमी गति पर सख्त रुख अख्तियार लिया है। अपने आवास स्थित न्यू मीटिंग हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों और बैंकर्स को दो-टूक चेतावनी दी कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम सूर्य ऊर्जा घर योजना में सत्यापन रिपोर्ट, नेटमीटरिंग और लाभार्थियों के बिलों में आ रही त्रुटियों का आज ही जूम मीटिंग कर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ कोई शिकायत प्राप्त हुई, तो कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
डीएम उमेश मिश्रा ने बैठक में बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना से संबंधित ऋण (लोन) आवेदनों को बिना विलंब स्वीकृत किया जाए। अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को वेंडरों और बैंकर्स के साथ प्रति सप्ताह बैठक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वेंडरों के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक वेंडर को प्रतिदिन कम से कम दो सोलर संयंत्र स्थापित करने होंगे, जो वेंडर कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं, उन्हें तत्काल ब्लैकलिस्ट किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने सभी विभागों को पीएम सूर्य ऊर्जा घर योजना में टीम भावना के साथ काम करने के निर्देश दिए। बता दें कि कि जनपद में अब तक 17,352 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 8,810 लाभार्थियों के यहाँ सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं और 7,643 को अनुदान राशि प्राप्त हो चुकी है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






