मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में गोल्डन पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कॉलेज के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा कैंपस का अवलोकन किया और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण को देखकर उत्साहित एवं प्रसन्न दिखाई दिए।
भ्रमण के दौरान शरद कौशिक (प्रवेश विभाग) ने विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की शिक्षा एवं करियर विकल्पों के बारे में उपयोगी जानकारी दी। उनके विचारों से विद्यार्थियों ने न केवल नई जानकारियाँ प्राप्त कीं, बल्कि आत्म विकास के प्रति नई प्रेरणा भी महसूस की।
इस अवसर पर गोल्डन पब्लिक स्कूल से शिक्षक लविश शर्मा, अमित त्यागी, शुचि उपस्थित रहे। श्री राम कॉलेज की ओर से डॉ. सौरभ मित्तल (उप प्राचार्य), अजय चौहान (डीन एडमिशन) एवं पंकज शर्मा (विभागाध्यक्ष- मैनेजमेंट), मनीष पाल (कॉरपोरेट रिलेशन ऑफिसर) ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को कॉलेज की गतिविधियों से परिचित कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं और व्यावसायिक जगत से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं समूह छायाचित्र के साथ हुआ।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन






