स्वर्ण रथ पर सवार भक्तों का कल्याण करने निकले बालाजी महाराज

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। छींटा लागे नीर का, रोग कटे शरीर का व जय श्रीराम और बालाजी महाराज के जयघोष बीच गुरुवार को भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर से पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई भव्य रथ यात्रा ने पूरे नगरीय क्षेत्र को भक्ति से सरोबार कर दिया। इससे पूर्व श्री बालाजी धाम मंदिर कमेटी पदाधिकारियों ने श्री बालाजी महाराज जन्मोत्सव पर केसरी नंदन श्री बालाजी महाराज के भव्य श्रृंगार के बाद पूजा-अर्चना एवं भोग लगाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस बीच जय श्री राम व बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभायात्रा में बाबा के भक्तों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि तमाम व्यवस्थाएं आस्था व भक्ति की इस बयार में बहती दिखाई दी।


मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त अंजनी पुत्र-केसरी नंदन श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव गुरूवार को देशभर के साथ पूरे जनपद में धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस बीच भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में बीते एक सप्ताह से शुरू जन्मोत्सव के बीच श्री बालाजी महाराज की नगर क्षेत्र में निकली भव्य शोभायात्रा में मानो आस्था की गंगोत्री बस हर ओर बहती दिखी। मंदिर प्रांगण से भगवान बालाजी जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व श्री बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार होने के बाद उन्हें 56 भोग लगाते हुए आरती की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल, डीएम उमेश मिश्रा, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, उद्यमी भीम कंसल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सपा नेता राकेश शर्मा, व्यापारी नेता संजय मित्तल, संजय मिश्रा समेत मंदिर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और भक्तों के बीच केक काटकर बालाजी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस बीच जय श्रीराम व बालाजी महाराज के जयघोष के बीच अतिथियों ने नारियल फोड़ते हुए मंदिर प्रांगण से श्री बालाजी को स्वर्ण रथ पर सवार कराने के बाद इस भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भक्तों ने स्वयं अपने हाथों से श्री बालाजी महाराज का स्वर्ण रथ रस्सों से खींचा। वहीं उद्यमी भीम कंसल ने बाबा के प्रसाद का रथ से भक्तों को वितरण किया। इस दौरान भगवान के रथ को खींचने एवं प्रसाद पाने को भक्तों में आपाधापी का आलम रहा। इसके साथ ही स्वर्ण रथ पर सवार हो श्री बालाजी महाराज अपने भक्तों का कल्याण करने के लिए भक्तों के बीच पूरे यात्रा मार्ग पर पहुंचे, जहां कदम-कदम पर उन्हें भोग लगाने एवं उनकी झलक पाने को सड़कों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में भक्तों ने दिव्य व आलौकिक झांकियों के भी दर्शन किए।
श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पूर्व वर्षों की भांति बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी तो पूरा क्षेत्र केसरिया दिखाई दिया। इस दौरान भगवान श्री बालाजी महाराज के स्वर्ण रथ पर सवार होकर जिस मार्ग से होकर गुजरे, वहां आस्था व भक्ति के सैलाब के बीच हर कोई अपनी मस्ती में झूमता दिखाई दिया। हर कोई इस बीच स्वर्ण रथ पर विराजमान बाला जी महाराज को अपने हाथों से खींचने को लालायित दिखें। इस बीच अतिथियों ने ­ााडू लगा कर लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal