बालाजी जयंती पर भक्ति के बीच देशभक्तिः तिरंगा लाइटों से जगमगाया शहर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। धार्मिक आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब बालाजी जयंती के अवसर पर मुजफ्फरनगर शहर तिरंगर रंगों की रोशनी से जगमगा उठा। यह पहल न केवल श्रद्धा का प्रतीक बनी, बल्कि श्री बाला जयंती शोभायात्रा में आस्था के उमड़ते सागर के बीच भक्तों के सैलाब में भगवान की भक्ति के साथ ही राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रबल करने का माध्यम बनी।
नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के प्रयासों से शहर के तीनों प्रमुख ओवरब्रिजकृगांधी कॉलोनी, जानसठ रोड और भोपा रोडकृतिरंगा लाइटों से सुसज्जित किए गए। बालाजी जयंती के अवसर पर शहर में भव्य और आकर्षक तिरंगा रोशनी की व्यवस्था ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इन पुलों पर लगाए गए विद्युत पोलों को नीचे से ऊपर तक तिरंगे रंगों में सजाया गया, जिससे रात के समय जब श्री बालाजी की शोभायात्रा इन तीनों ओवरब्रिज से गुजरी तो भगवान की भक्ति और आस्था की बयार में राष्ट्रभक्ति की भावना का अद्भुत दृश्य उत्पन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का उत्साह भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। बालाजी के जयकारों के बीच राष्ट्रध्वज तिरंगे की रोशनी ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस पहल को श्री बालाजी के भक्तों के साथ ही शहरवासियों के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि पथ प्रकाश के लिए शहर में की जा रही तिरंगा रोशनी केवल सजावट नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि शहर की पहचान भक्ति भी, देशभक्ति भी, के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियों में भी देशप्रेम की भावना मजबूत हो। इस अनूठी पहल से मुजफ्फरनगर में एक नई पहचान उभरकर सामने आई है, जहां धार्मिक उत्सवों के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश समान रूप से प्रसारित हो रहा है।
नगरपालिका परिषद द्वारा इस पहल को शहर के अन्य मुख्य मार्गों तक विस्तार देने की योजना बनाई गई है। शहर के तीनों ओवरब्रिज पर तिरंगा लाइट लगा दी गई हैं, जबकि प्रमुख सड़कों के डिवाइडरों पर लगे स्ट्रीट लाइट पोलों पर भी तिरंगा लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा। इस योजना पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे पथ प्रकाश व्यवस्था को भी और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। विशेष रूप से कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्ग कच्ची सड़क के डिवाइडर के विद्युत पोल्स पर भी तिरंगा रोशनी लगाने की तैयारी की जा रही है, ताकि धार्मिक आयोजनों के दौरान शहर की सुंदरता और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal