मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट के चेयरमैन अशोक बालियान को अपने ग्राम रसूलपुर जाटान में आर्य समाज के प्रोग्राम में जाने व वहां पर आर्य समाज की प्रचारक संगीता आर्य के प्रवचन को सुनने का अवसर मिला। संगीता आर्य, आर्य समाज की एक प्रचारक हैं, जो मुख्य रूप से स्वामी श्रद्धानंद के जीवन और बलिदान गाथाओं (जैसे स्वामी श्रद्धानंद जी की बलिदान गाथा) के माध्यम से वैदिक संस्कृति और आर्य समाज के सिद्धांतों का प्रसार करती हैं। वे स्वामी श्रद्धानंद के शिक्षा, समाज सुधार और राष्ट्रभक्ति के योगदान को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय हैं। संगीता आर्य ने चरित्र निर्माण पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि इसे बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए। स्वामी श्रद्धानंद ने 20वीं सदी के प्रारंभ में “घर वापसीआंदोलन” चलाया था, जिसका उद्देश्य मुस्लिम समाज के उन लोगो को पुनः हिन्दू समाज में सम्मिलित करना था, जिन्होंने अतीत में इस्लामी शासन के कालखंड में इस्लाम धर्म स्वीकार किया था। 20वीं सदी की शुरुआत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मलकाना राजपूतों व मुस्लिम जाटों की स्थिति अनोखी थी। वे मुस्लिम होने के बावजूद हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करते थे। स्वामी जी ने उन्हें यह अहसास कराया कि उनकी जड़ें हिंदू धर्म में हैं।ग्राम रसूलपुर जाटान (मुजफ्फरनगर) में आयोजित आर्य समाज का कार्यक्रम इतना सफल और प्रेरणादायक रहा। इस तरह के कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति के सिद्धांतों को समझने का अवसर मिलता है।

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य






