स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, पुरकाजी में निरीक्षण, अनियमितताओं पर नोटिस जारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में अवैध एवं अनियमित रूप से संचालित चिकित्सीय संस्थानों के विरुद्ध मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार द्वारा पुरकाजी क्षेत्र में विभिन्न चिकित्सीय संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आनंद सिटी हॉस्पिटल रुड़की रोड पुरकाजी में मौके पर चिकित्सक डॉ. शादाब उपस्थित नहीं पाए गए। जांच में पाया कि अस्पताल का पंजीकरण आयुर्वेदिक पद्धति में है, जबकि वहां ऑपरेशन थिएटर क्रियाशील स्थिति में पाया गया। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में इस प्रकार की सेवाओं हेतु कोई वैध पंजीकरण उपलब्ध नहीं पाया गया। निरीक्षण के समय अस्पताल में कोई भी भर्ती मरीज मौजूद नहीं था। उक्त गंभीर अनियमितताओं के चलते अस्पताल को नोटिस जारी किया गया।
इसके उपरांत डॉ. अजय कुमार द्वारा खान क्लिनिक, जीटी रोड पुरकाजी का निरीक्षण किया गया। यह क्लिनिक आयुर्वेदिक पद्धति में पंजीकृत पाया गया इसके पश्चात वेदांतम हॉस्पिटल पुरकाजी का निरीक्षण किया गया लेकिन निरीक्षण के दौरान पंजीकृत चिकित्सक अनुपस्थित मिले। जानकारी में आया कि चिकित्सक 3 दिवस के अवकाश पर हैं, परंतु अवकाश संबंधी कोई भी लिखित सूचना विभाग को उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इस संबंध में भी पंजीकृत चिकित्सक को नोटिस जारी किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं बिना मानक के चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाले संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal