बैंक चेयरमैन रामनाथ सिंह के प्रयास लाये रंग – किसानों को 3% ब्याज दर से मिलेगा लोन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला सहकारी बैंक लि0, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन ठा0 रामनाथ सिंह ने बताया कि अब बैंक के माध्यम से समिति के सदस्य किसानों द्वारा समय से वसूली देने पर उन्हें ब्याज अनुदान का तत्काल लाभ देते हुए मात्र 3% वार्षिक ब्याज की दर से फसली ऋण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उक्त निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा, जिसका बैंक से जुड़े लाखों किसान लाभ उठा सकेंगे। प्रबन्ध समिति के विशेष प्रयासो से यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
कोर्ट रोड स्थित बैक मुख्यालय पर आयोजित वार्ता में ठा0 रामनाथ सिंह ने उक्त निर्णय की घोषणा की। इस दौरान सहकारिता से जुड़े कोआपरेटर्स के अलावा बैंक के उपसभापति मुकेश गोयल, एवं डायरेक्टर राजू अहलावत, अनार सिंह, दिनेश गोयल, आशीष चौधरी तथा बैंक के मुख्यकार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहें। बैंक चेयरमैन ठा0 रामनाथ सिंह ने यह भी बताया कि इस वर्ष जनपद मुजफ्फरनगर एवं शामली के लगभग 112000 सदस्य किसानो को अंकन 1080 करोड रू0 का केसीसी के माध्यम से ऋण प्रदान किया गया। 30 जून 2025 को बैंक की वसूली लगभग 97% थी जो कि किसान भाईयो के सहयोगपूर्ण रवैये के कारण सम्भव हो पाई। उन्होने किसान भाईयो को अधिक से अधिक संख्या मे सहकारिता से जुडकर इसकी विभिन्न योजनाओ का लाभ उठाने का आहवान करते हुए समय से ऋण की अदायगी का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal