मुजफ्फरनगर/खतौली (रिपोर्टर)। कस्बा खतौली में बुधवार को अफरा तफरी मच गई, जब श्री बालाजी शोभा यात्रा के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ गया। उक्त दुर्घटना की चपेट में आने से 6 लोग घायल हो गए। इन घायलों को खतौली में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालात सीरियस देखते हुए उन्हें मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया।
खतौली जीटी रोड पर हनुमान मंदिर के पास हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई।




खतौली थाना चौकी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब श्री बालाजी शोभा यात्रा में शामिल एक ट्रैक्टर ट्रॉली के अचानक ब्रेक फेल होने से कई लोग चपेट में आने से घायल हो गए जिन्हें तत्काल इलाज हेतु एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी ख़तौली लाया गया जहां से 2 को रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार इन घायलों में तनिष पुत्र अचांद उम्र 12 वर्ष निवासी भूड़ खतौली, हिमांशु पुत्र अनिल उम्र 21 वर्ष निवासी लाल कुर्ती मेरठ और मन्नत पुत्री सौरभ उम्र 10 वर्ष निवासी संजय नगर मेरठ व शिल्पा पत्नी चैतन वर्मा उम्र 32 वर्ष जय देवी नगर मेरठ का इलाज सीएचसी ख़तौली में चल रहा है। वहीं विमल पुत्र राजू उम्र 33 वर्ष निवासी भूड़ खतौली और नेहा पत्नी विक्की उम्र 24 वर्ष निवासी नगला भट्टू साकेत मेरठ को बाद इलाज के सीएचसी खतौली से रेफर किया गया। घटना की जानकारी सभी घायलों के परिजनों को दी सभी घायल के साथ परिजन मौके पर मौजूद है।







