हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी ने लगातार दूसरी बार प्रैस क्लब अध्यक्ष निर्वाचित हुए धर्मेंद्र चौधरी व नवनिर्वाचित महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल का मिठाई खिलाकर एवं बुके देकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।
इस दौरान राहुल चौधरी ने कहा कि धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में प्रेस क्लब जनहितैषी पत्रकारिता को बढ़ावा दे रहा है। उनके लगातार दूसरी बार प्रेस क्लब अध्यक्ष निर्वाचित होने से पत्रकार हितों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। राहुल चौधरी ने कहा कि प्रेस क्लब के महामंत्री चुने गए सूर्यकांत बेलवाल भी हरिद्वार में पत्रकारिता को बढ़ावा देने का काम करेंगे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






