मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में बुधवार को काला दिवस मनाया गया। इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व के आह्पवान पर नगर पालिका परिषद में कर्मचारियों द्वारा OPS का आह्वान किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार को स्पष्ट रूप से चेताया कि यदि समय रहते हैं उनकी मांगों पर ध्यान ने दिया गया तो कर्मचारी अपने सम्मान और हितों की खातिर बड़े आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। बुधवार को नगर पालिका प्रांगण में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से कैलाश नारायण, आकाशदीप, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार समेत बड़ी संख्या में पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में






