विश्व की श्रेष्ठ परंपरा है सनातन-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निरंजनी अखाड़े के नवनियुक्त महामंडलेश्वर एवं सिद्धपीठ आनन्द वन समाधि के परमाध्यक्ष स्वामी रामानुज सरस्वती ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती का स्वागत किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि सनातन परंपरा विश्व की श्रेष्ठ परंपरा है। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती सनातन और निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए मानव कल्याण में योगदान देंगे। महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में श्रद्धालु भक्तों को धर्म व अध्यात्म का ज्ञान प्रदान करने के साथ विभिन्न सेवा प्रकल्पों का संचालन किया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द गिरी ने कहा कि संत परंपरा सनातन संस्कृति की संवाहक है। संतों के सानिध्य में सनातन का परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद गिरी, स्वामी मनीष बाबा, महंत मोहनानन्द गिरी सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदू धर्म की मान्यताओं में नैतिक आचरण व ब्राह्मणों की सर्वोच्च धार्मिक और बौद्धिक स्थिति का उल्लेख है- अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोशिएसन के चेयरमैन अशोक बालियान का कहना है कि हिंदू धर्म की मान्यताओं में नैतिक आचरण व ब्राह्मणों की सर्वोच्च धार्मिक और बौद्धिक स्थिति का उल्लेख है। उन्होंने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताएं कि सन् 1660 में प्रकाशित पुस्तक ‘De reyse en Optekeningh Van den Heer Boulaye’ में फ्रांसीसी

शुकतीर्थ हनुमान धाम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ब्रह्मलीन

शुकताल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की पौराणिक और भागवत उद्गम स्थली तीर्थ नगरी शुकतीर्थ (शुकताल) से एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। शुकतीर्थ स्थित सुप्रसिद्ध ‘श्री हनुमान धाम’ के पीठाधीश्वर और श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती जी महाराज ब्रह्मलीन हो गए हैं। रविवार सुबह उनके महाप्राण (महाप्रयाण)

मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी बनाना हमारी प्राथमिकता: मंत्री कपिल देव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सरकार की विकासोन्मुख नीतियों को धरातल पर उतारते हुए मंत्री कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने के लिए ठोस पहल की है। इसी क्रम में उन्होंने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभागों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक शीघ्र आहूत की जाए,

विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी प्रतीक यादव की अस्थियां

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के दिवंगत बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां वीआईपी घाट पर पूरे विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी। इस दौरान प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव, दोनों बेटियां, योगगुरु स्वामी रामदेव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और सांसद आदित्य यादव समेत कई सपा

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी शिवमूर्ति पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी

चोरी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चोरी के मामले में दो वर्ष से फरार मुख्य आरोपी को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बिहार के बक्सर से गिरफ्तार कर लिया है। शिवालिक नगर निवासी आकाश ने वर्ष 2024 में पुलिस को तहरीर देकर मकान से नगदी व जेवरात चोरी करने व होटल का बिल दिए बिना भागने का आरोप लगाते हुए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal