पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी शिवमूर्ति पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी किए जाने से आम जनता पर महंगाई की मार पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा कराने में भी नाकाम सरकार के खिलाफ छात्रों में गुस्सा है। ऐसे में इस सरकार नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व विधायक रामयश सिंह और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि मोदी सरकार से हर वर्ग परेशान है। राजबीर सिंह चौहान और महेश प्रताप राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ने से आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। सरकार को कच्चे तेल की कीमत कम होने के समय हुए मुनाफे से जनता को राहत देनी चाहिए। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं अपने आप को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रही है और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। ओपी चौहान और अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में आमजन त्राहि-त्राहि कर रहा है और गूंगी बहरी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और रविबाबू शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग महंगाई के बोझ से परेशान है। मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि तमाम वादे कर सरकार में आयी भाजपा किसी भी वादे को पूरा करने में नाकाम रही है। पार्षद महावीर वशिष्ठ और हिमांशु गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है और अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरे पर फोड़ती है। पार्षद सोहित सेठी और यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से परेशान आम आदमी के लिए अपने परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से एससी एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि, ब्लॉक अध्यक्ष ज्वालापुर यशवंत सैनी, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस नलिनी दीक्षित, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, सुमन अग्रवाल, हिमांशु राजपूत, आशीष पंवार, सतेंद्र वर्मा, सीपी सिंह, अरूण चौहान, अरूण राघव, नवीन सैंस, बलराम गिरी कड़क, धनीराम शर्मा, मोहित अरियाल, गोविंद पाण्डेय, योगेश त्यागी, मनीष गुप्ता, जतिन सोढ़ी, मोहित गर्ग, मधुकांत गिरी, एलएस रावत, सुभाष कुमार, प्रतीक गुप्ता, सुनील प्रजापति, भरत ठाकुर, रईस ठेकेदार आदि शामिल रहे।

शुकतीर्थ हनुमान धाम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ब्रह्मलीन

शुकताल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की पौराणिक और भागवत उद्गम स्थली तीर्थ नगरी शुकतीर्थ (शुकताल) से एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। शुकतीर्थ स्थित सुप्रसिद्ध ‘श्री हनुमान धाम’ के पीठाधीश्वर और श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती जी महाराज ब्रह्मलीन हो गए हैं। रविवार सुबह उनके महाप्राण (महाप्रयाण)

मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी बनाना हमारी प्राथमिकता: मंत्री कपिल देव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सरकार की विकासोन्मुख नीतियों को धरातल पर उतारते हुए मंत्री कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने के लिए ठोस पहल की है। इसी क्रम में उन्होंने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभागों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक शीघ्र आहूत की जाए,

विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी प्रतीक यादव की अस्थियां

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के दिवंगत बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां वीआईपी घाट पर पूरे विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी। इस दौरान प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव, दोनों बेटियां, योगगुरु स्वामी रामदेव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और सांसद आदित्य यादव समेत कई सपा

चोरी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चोरी के मामले में दो वर्ष से फरार मुख्य आरोपी को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बिहार के बक्सर से गिरफ्तार कर लिया है। शिवालिक नगर निवासी आकाश ने वर्ष 2024 में पुलिस को तहरीर देकर मकान से नगदी व जेवरात चोरी करने व होटल का बिल दिए बिना भागने का आरोप लगाते हुए

मदरसा दारुल उलूम रशीदिया में लगा ऐतिहासिक एडोलिसेंट हेल्थ कैंप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मदरसा दारुल उलूम रशीदिया ज्वालापुर में शनिवार को अर्बन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर द्वारा वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर से पार्षद अहसान अंसारी की अध्यक्षता में विशाल एडोलिसेंट चाइल्ड हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। शिविर में 1122 बच्चों, किशोरियों और शिक्षकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच और परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का

स्वच्छता सेवा समिति ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वच्छता सेवा समिति की और से नगर निगम परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन कर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जेपी बड़ोनी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल बिष्ट व हिंदू रक्षक दल के प्रमुख नवीन अग्रवाल को सम्मानि किया गया। स्वच्छता सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैया चंचल ने कहा कि समिति सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal