विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी प्रतीक यादव की अस्थियां

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के दिवंगत बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां वीआईपी घाट पर पूरे विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी। इस दौरान प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव, दोनों बेटियां, योगगुरु स्वामी रामदेव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और सांसद आदित्य यादव समेत कई सपा नेता मौजूद रहे। यादव परिवार के तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन ने अस्थि प्रवाह संपन्न कराया। इस दौरान अपर्णा यादव भावुक नजर आईं। प्रतीक यादव के चचेरे भाई सांसद आदित्य यादव ने अस्थि कर्म कराया। गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया था।

शनिवार को परिजन उनकी अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि प्रतीक यादव बहुत ही हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति थे। उनका असमय निधन होना पूरे परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। स्वामी रामदेव ने कहा कि गौ माता की सेवा और सनातन धर्म में उनकी अटूट निष्ठा थी। वे गौशाला चलाते थे और उनका जीवन बहुत ही प्रमाणिक आदर्श जीवन रहा। ईश्वर प्रतीक यादव की दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करे। स्वामी रामदेव ने कहा कि किसी को भी विश्वास नहीं था कि प्रतीक यादव इतनी कम उम्र में सबको छोड़कर चले जाएंगे। योगगुरु स्वामी रामदेव ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जिम के साथ योग करना भी आवश्यक है। जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन कभी भी अपने पथ से हटना नहीं है। पंडित शैलेश मोहन ने बताया कि शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव अस्थि कलश लेकर हरिद्वार आए थे। उन्होंने ही अस्थि कर्म संपन्न कराया है। मां गंगा से प्रार्थना की गई है, मां गंगा प्रतीक यादव की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को गहरा दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान प्रतीक यादव के मामा के बेटे सक्षम गुप्ता उनकी दोनों बेटियां शाइन और ब्लश के अलावा स्थानीय सपा कार्यकर्ता चंद्रशेखर यादव, आशीष यादव, लवदत्ता, राजेंद्र पाराशर, साजिद अली, शैलेष मोहन, अभिषेक शर्मा, नवाब, वीरेंद्र यादव, गौरव यादव, कार्तिक, विक्की, हाजी शहजाद, नसरूद्दीन, मुंशी शकील आदि भी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर को अलविदा कहेंगे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सुनील कुमार सिंह होंगे जिले के नए डीएम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें नगर विकास विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में अपर

हरिद्वार में नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती—187 चालान, 7 वाहन सीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीमों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बीएचईएल, सिडकुल, बहादराबाद एवं रोड़ी बेलवाला

सावधानी से करें मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल: रक्षित टंडन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज और जिला साइबर सेल के संयुक्त तत्वावधान में साइबर अपराध पर शुक्रवार को कॉलेज सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्षित टंडन( साइबर विशेषज्ञ), इंदु सिद्धार्थ (एसपी क्राइम), सचिन धामा( उप निरीक्षक), कर्मवीर सिंह ( एसएचओ, साइबर थाना), कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल,

मुजफ्फरनगर में कन्हैया समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पकड़े आरोपियों के कब्जे से

पटाखे से झुलसने के कारण बालक के असामयिक निधन पर मंत्री कपिल देव ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज नई मंडी स्थित माड़ी की धर्मशाला पहुंचकर मनोज गुप्ता (निदेशक, जीसी पब्लिक स्कूल) एवं कविता गुप्ता (शिक्षिका एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल) के पुत्र के पटाखे से झुलसने के कारण हुए असामयिक निधन पर गहरा

जनपद में आज से बाल चिकित्सा का महाकुंभ, UP PEDICON 2026 में जुटेंगे विशेषज्ञ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चिकित्सा जगत को नई पहचान दिलाने वाला प्रतिष्ठित बाल चिकित्सा सम्मेलन UP EDICON 2026 आज 13 नवंबर से जनपद मुजफ्फरनगर में शुरू होगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त बाल रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक और शोधकर्ता एक मंच पर जुटेंगे।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal