मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी बनाना हमारी प्राथमिकता: मंत्री कपिल देव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सरकार की विकासोन्मुख नीतियों को धरातल पर उतारते हुए मंत्री कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने के लिए ठोस पहल की है। इसी क्रम में उन्होंने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभागों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक शीघ्र आहूत की जाए, ताकि नगर के समग्र विकास की दिशा में तेज गति से कार्य किया जा सके।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक शहर को आधुनिक, स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर को भी एक आदर्श “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां नागरिकों को बेहतर सड़कें, स्वच्छ वातावरण, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण पेयजल और आकर्षक शहरी सौंदर्यीकरण की सुविधाएं उपलब्ध हों।
इसी कड़ी में आगामी 18 मई को दोपहर 12:30 बजे विकास भवन मुजफ्फरनगर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र सहित सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित हों और विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को स्पष्ट रूप से चिन्हित करें। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में समस्याओं के समाधान हेतु समयबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समन्वित प्रयासों और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से मुजफ्फरनगर को शीघ्र ही एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं विकसित “स्मार्ट सिटी” के रूप में स्थापित किया जाएगा, जो प्रदेश के अन्य जनपदों के लिए भी एक उदाहरण बनेगा। मंत्री कपिल देव ने कहा कि स्मार्ट सिटी का सपना तभी साकार होगा, जब आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित हो। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शहर के विकास, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, जल निकासी, पेयजल, बिजली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अपने सुझाव, समस्याएं एवं नवाचार इस व्हाट्सएप नंबर 9897302652 पर साझा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त होने वाले सभी सुझावों का गहन अध्ययन कर उन्हें विकास योजनाओं में शामिल किया जाएगा, ताकि मुजफ्फरनगर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुजफ्फरनगर के जागरूक नागरिक इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और अपने बहुमूल्य सुझाव देकर शहर को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे।

नाबालिगा से दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोपी ने किया सरेंडर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नाबालिगा से दोस्ती कर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी ने पुलिस कार्रवाई और दबिश से घबराकर कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी नाबालिगा को ब्लैकमेल कर एक लाख रूपए ले चुका था और लगातार पैसों की डिमांड कर रहा था। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से

नेपाल आपदा-ग्राउण्ड जीरों पर पीड़ितों तक पहुंची मुजफ्फरनगर की मदद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड्स’ अभियान के तहत एकत्र की गई राहत सामग्री और आर्थिक सहायता अभियान की टीम ने ग्राउण्ड जीरों तक जाकर प्रभावितों तक पहुंचाई। ग्राउण्ड जीरों से नेपाल

श्री गणेश जन्मोत्सव में शिव स्तुति के साथ बड़ी धर्मशाला में बही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ पार्वती और देवों के देव भगवान शिव जी के सुपुत्र प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के वार्षिक जन्मोत्सव पर श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक शामली में सम्पन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार शाम 4 बजे शामली कलेक्ट्रेट में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक सहारनपुर मंडल के कमिश्नर डॉo रुपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई लघु उद्योग भारती की ओर से ज़िलाध्यक्ष जगमोहन गोयल ने एनसीआर के महायोजना 2021 के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित एनओसी नहीं मिलने पर नाराज़गी जताई 2021

जैन कन्या में मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी

परिवहन विभाग की 18 सेवाओं में डिजिटल भुगतान की सुविधा सक्रिय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाओं के भुगतान को अधिक सुविधाजनक और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से अब 18 विशिष्ट सेवाओं के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा सक्रिय कर दी गई है। इस संबंध में कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 14 सितंबर 2026 को जारी निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal