शुकतीर्थ हनुमान धाम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ब्रह्मलीन

Share :

शुकताल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की पौराणिक और भागवत उद्गम स्थली तीर्थ नगरी शुकतीर्थ (शुकताल) से एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। शुकतीर्थ स्थित सुप्रसिद्ध ‘श्री हनुमान धाम’ के पीठाधीश्वर और श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती जी महाराज ब्रह्मलीन हो गए हैं। रविवार सुबह उनके महाप्राण (महाप्रयाण) होने की सूचना मिलते ही पूरी तीर्थ नगरी, संत समाज और देश-विदेश में फैले उनके लाखों श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी दुख की इस घड़ी में अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे संत समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती जी महाराज लंबे समय से शुकतीर्थ की धार्मिक चेतना और सामाजिक उत्थान के केंद्र रहे हनुमान धाम का संचालन देख रहे थे। उनके सानिध्य में हनुमान धाम परिसर में देश की कई अनूठी धार्मिक गतिविधियों और भव्य उत्सवों का आयोजन होता रहा है। वह न केवल धर्म और संस्कृति के रक्षक थे, बल्कि शुकतीर्थ को एक वैश्विक पर्यटन और धार्मिक पहचान दिलाने में भी उनका अतुलनीय योगदान रहा है। उनके ब्रह्मलीन होने को संत समाज ने सनातन जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि महाराज श्री का समूचा जीवन धर्म, भक्ति, साधना और समाज सेवा को समर्पित रहा। वे न केवल आध्यात्मिक चेतना के अग्रदूत थे, बल्कि अनगिनत श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा स्रोत एवं मार्गदर्शक भी रहे। उनके सान्निध्य में असंख्य लोगों ने आध्यात्मिक शांति और जीवन की सही दिशा प्राप्त की। उनका यह दिव्य विछोह समाज और सनातन परंपरा के लिए अपूरणीय क्षति है।
फ्रेंड्स रिपोर्टर परिवार इस दुख की घड़ी में हनुमान धाम से जुड़े सभी संतों, सेवादारों और देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल श्रद्धालुओं और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई