हिंदू धर्म की मान्यताओं में नैतिक आचरण व ब्राह्मणों की सर्वोच्च धार्मिक और बौद्धिक स्थिति का उल्लेख है- अशोक बालियान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोशिएसन के चेयरमैन अशोक बालियान का कहना है कि हिंदू धर्म की मान्यताओं में नैतिक आचरण व ब्राह्मणों की सर्वोच्च धार्मिक और बौद्धिक स्थिति का उल्लेख है। उन्होंने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताएं कि सन् 1660 में प्रकाशित पुस्तक ‘De reyse en Optekeningh Van den Heer Boulaye’ में फ्रांसीसी यात्री ‘ले गूज (le Gouz)’ के यात्रा संस्मरणों के आधार पर 17वीं सदी के हिंदू धर्म, समाज और परंपराओं का एक अनूठा विदेशी दृष्टिकोण मिलता है। इस पुस्तक के विवरणों के आधार पर हिंदू धर्म की मान्यताओं व ब्राह्मणों की सर्वोच्च धार्मिक और बौद्धिक स्थिति का उल्लेख है। पुस्तक में मूर्तियों की पूजा को प्रतीकात्मक माना गया है, जिसके माध्यम से सामान्य हिन्दू ईश्वर का ध्यान करते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार पूजा पत्थर की नहीं, बल्कि उसमें निहित ईश्वर या देवता की होती है। मूर्ति ईश्वर या देवता में ध्यान केंद्रित करने का केंद्र बिंदु (Focus Point) है।

पुस्तक में बताया गया है कि हिंदू मूलतः एक ही सर्वोच्च ईश्वर को मानते हैं, जो सृष्टि का कर्ता-धर्ता है। यहाँ ईश्वर के तीन रूपों—ब्रह्मा (सृष्टिकर्ता), विष्णु (संरक्षक) और शिव (संहारक) की अवधारणा का विशेष उल्लेख है।लेखक ने हिंदुओं के पुनर्जन्म (Reincarnation) और आत्मा के अमरत्व की मान्यता को रेखांकित किया है, जहाँ वर्तमान जीवन के कर्म अगले जन्म का निर्धारण करते हैं।
पुस्तक के पृष्ठ 82 के अनुसार हिन्दू समाज में विवाह को एक पवित्र और आजीवन बंधन माना जाता है। पति-पत्नी अपने वैवाहिक संबंध को जीवनभर निभाने का प्रयास करते हैं। सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं के कारण तलाक तथा विवाहेतर संबंधों को सामान्यतः स्वीकार्यता नहीं हैं और इन्हें अनुचित तथा पाप की श्रेणी में रखा गया हैं।
पुस्तक के पृष्ठ 90 के अनुसार मुस्लिम शासक हिन्दुओं को बलपूर्वक इस्लाम में शामिल करते है। यदि कोई व्यक्ति दबाव में इस्लाम स्वीकार कर लेता है और बाद में पुनः हिन्दू धर्म में लौटना चाहता है, तो ब्राह्मण समाज द्वारा उसे पुनः स्वीकार किए जाने की परंपरा भी विद्यमान है। पुस्तक के पृष्ठ 82 के अनुसार अनुसार हिन्दू समाज में राम की पूजा व्यापक रूप से की जाती है। साथ ही हनुमान को अत्यंत उच्च सम्मान प्राप्त है। हनुमान जी को भक्ति, शक्ति और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। पुस्तक के पृष्ठ 91 के अनुसार पुस्तक के अनुसार मन्दिरों में पशु बलि को ब्राह्मणों द्वारा स्थापित मुख्य धार्मिक व्यवस्था और परंपराओं के अंतर्गत नहीं माना गया है। अर्थात, इसे सामान्य धार्मिक आचरण से अलग और परंपरागत मान्यताओं के बाहर समझा गया है। पुस्तक के पृष्ठ 91 के अनुसार श्रवण कुमार अपने माता-पिता को तीर्थ भ्रमण के लिए लेकर गए थे। उनका यह कार्य माता-पिता के प्रति समर्पण, सेवा और सम्मान का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। यह प्रसंग हमें यह प्रेरणा देता है कि प्रत्येक संतान को अपने माता-पिता के प्रति आदर, सेवा और कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए। पुस्तक के पृष्ठ 104 के अनुसार हिंदू लोग पवित्र मंदिरों की तीर्थयात्रा करते हैं। और वट वृक्ष का असाधारण सम्मान करते हैं, उसे पवित्र मानते हैं। पुस्तक में हिंदुओं के कड़े शाकाहारी भोजन, जीव हत्या न करने के सिद्धांत और पवित्र नदियों (जैसे गंगा) में स्नान के धार्मिक महत्व का भी उल्लेख है।

सावधानी से करें मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल: रक्षित टंडन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज और जिला साइबर सेल के संयुक्त तत्वावधान में साइबर अपराध पर शुक्रवार को कॉलेज सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्षित टंडन( साइबर विशेषज्ञ), इंदु सिद्धार्थ (एसपी क्राइम), सचिन धामा( उप निरीक्षक), कर्मवीर सिंह ( एसएचओ, साइबर थाना), कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल,

मुजफ्फरनगर में कन्हैया समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पकड़े आरोपियों के कब्जे से

पटाखे से झुलसने के कारण बालक के असामयिक निधन पर मंत्री कपिल देव ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज नई मंडी स्थित माड़ी की धर्मशाला पहुंचकर मनोज गुप्ता (निदेशक, जीसी पब्लिक स्कूल) एवं कविता गुप्ता (शिक्षिका एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल) के पुत्र के पटाखे से झुलसने के कारण हुए असामयिक निधन पर गहरा

जनपद में आज से बाल चिकित्सा का महाकुंभ, UP PEDICON 2026 में जुटेंगे विशेषज्ञ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चिकित्सा जगत को नई पहचान दिलाने वाला प्रतिष्ठित बाल चिकित्सा सम्मेलन UP EDICON 2026 आज 13 नवंबर से जनपद मुजफ्फरनगर में शुरू होगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त बाल रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक और शोधकर्ता एक मंच पर जुटेंगे।

लाला जगदीश प्रसाद में कर्म की प्रधानता और गणित विषय के सरल गुर बताए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गीतांजलि शर्मा एवं डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी, टोंक राजस्थान से आए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भरत शर्मा

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal