मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बुधवार को “अंतरा सबक्यूटेनियस इंजेक्शन” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक साथ सेवाएं प्रारंभ की गई, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को सुरक्षित एवं प्रभावी गर्भनिरोधक विकल्प उपलब्ध कराया जा सके।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला महिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया, डॉ. आभा शर्मा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों को प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि “अंतरा सबक्यूटेनियस इंजेक्शन” एक सुरक्षित, सरल एवं प्रभावी परिवार नियोजन विधि है, जो महिलाओं को 3 माह तक गर्भधारण से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आधुनिक गर्भनिरोधक सेवाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा ने बताया कि यह इंजेक्शन त्वचा के नीचे लगाया जाता है, जिससे इसका उपयोग आसान एवं कम कष्टदायक होता है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि महिलाओं को बेहतर और सुरक्षित सेवाएं प्रदान की जा सकें।
जनपद के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इस कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर “अंतरा सबक्यूटेनियस इंजेक्शन” के संबंध में जानकारी प्राप्त करें और परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाएं। यह पहल निश्चित रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार एवं जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयासों को नई दिशा प्रदान करेगी।

जनपद में 1200 वोटों के आधार पर होगा मतदान बूथों का पुनर्गठन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ बैठक कर एसआईआर के बाद विधानसभा चुनावों के मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय






